वीपी भवन में केंद्र सरकार और कॉकरोच जनता पार्टी की वार्ता संपन्न, CJP नेताओं ने केंद्रीय मंत्रियों को दिया मांग पत्र

कॉन्स्टिट्यूशन क्लब के वीपी भवन में केंद्र सरकार और कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रतिनिधियों के बीच 10 मिनट की अहम बैठक हुई। CJP नेताओं ने जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह को 3 मांगों का पत्र सौंपा।

 
जंतर मंतर प्रदर्शन वार्ता

केंद्र सरकार और कॉकरोच जनता पार्टी के प्रतिनिधियों के बीच हुई बैठक खत्म हो चुकी है। यह बातचीत कॉन्स्टिट्यूशन क्लब के वीपी भवन में हुई। इस बैठक में केंद्र सरकार की तरफ से केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह शामिल हुए, जबकि CJP की तरफ से पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता आशुतोष रांका और मुख्य प्रवक्ता सौरव दास शामिल हुए। सरकार से 10 मिनट बात हुई और हमने तीन मांगें रखीं।

बैठक की जो तस्वीरें सामने आई हैं, उनमें यह दोनों केंद्रीय मंत्रियों को एक पत्र सौंपते नजर आ रहे हैं। हालांकि बैठक में क्या बात हुई और किन मुद्दों पर चर्चा हुई इस बारे में फिलहाल कोई जानकारी सामने नहीं आ सकी है। संभावना है कि दोनों पक्षों की तरफ से इस बारे में जानकारी दी जाएगी।