सरकारी स्कूल की 11वीं की छात्रा से गैंगरेप

 
सरकारी स्कूल की 11वीं की छात्रा से गैंगरेप

गुरुग्राम के शिवाजी नगर थाना क्षेत्र में एक सरकारी स्कूल की 11वीं कक्षा की नाबालिग छात्रा के साथ गैंगरेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है।

पीड़ित छात्रा को कोचिंग जाते समय अगवा किया गया और सुनसान इलाके में ले जाकर दो युवकों ने बारी-बारी से उसे साथ रेप किया। बाद में उसे चलती कार से फेंक कर फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी अनुसार, छात्रा 4 मरला की रहने वाली है। उसने पुलिस को बताया कि जब वह कोचिंग जा रही थी, तभी उसे जबरदस्ती कार में बैठा लिया गया। कार में बैठते ही आरोपियों ने उसे नशीला पदार्थ खिलाकर बेहोश कर दिया। इसके बाद उसे पहाड़ियों पर एक सुनसान इलाके में ले गए, जहां दो युवकों ने उसके साथ रेप किया।

वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी उसे अर्धचेतन हालत में चलती कार से सड़क पर फेंक कर फरार हो गए। बताया जा रहा है कि एक आरोपी लड़की का जानकार है और उसने जबरदस्ती उसे कार में बैठा लिया। आरोपियों के नाम लक्ष्य और अंकित बताए गए हैं।

घर आने पर पीड़िता रोने लगी। जब परिजनों ने उससे पूछा तो उसने रोते हुए अपने साथ हुई पूरी कहानी बताई। बेटी के साथ हुई वारदात सुनकर परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई और वे उसे लेकर थाने पहुंचे। थाने में भी लड़की रोती रही, जिसके बाद महिला पुलिसकर्मियों ने उसे सांत्वना दी और पिता की शिकायत पर केस दर्ज किया।