हरियाणा: सीएम नायब सैनी ने चलाई साइकिल; ईंधन बचत और सेहत के लिए दिया बड़ा संदेश

सीएम नायब सिंह सैनी ने चंडीगढ़ सुखना लेक पर साइकिल चलाकर ऊर्जा संरक्षण का संदेश दिया। पीएम मोदी की अपील पर ईंधन बचाने और पर्यावरण सुरक्षा के लिए जनता को किया जागरूक।

 
Energy Conservation Initiative Haryana

 मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने साइकिल से सफर कर दिया ईंधन बचत और स्वस्थ जीवनशैली का संदेश
चंडीगढ़ सुखना लेक पहुंच मॉर्निंग वॉक करने आए लोगों से की मुलाकात,,
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा ऊर्जा संरक्षण, पर्यावरण सुरक्षा और विकसित भारत के निर्माण को लेकर किए गए आह्वान को जन अभियान का स्वरूप देने की दिशा में हरियाणा सरकार ने ठोस पहल शुरू कर दी है। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री ने मंगलवार सुबह साइकिल से सफर कर प्रदेशवासियों को ईंधन बचत, पर्यावरण संरक्षण और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया। मुख्यमंत्री सुबह-सुबह चंडीगढ़ में सुखना लेक पहुंचे, जहां उन्होंने मॉर्निंग वॉक करने आए लोगों से मुलाकात कर स्वस्थ भारत-स्वस्थ हरियाणा का आह्वान किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान वैश्विक परिस्थितियों और मिडल ईस्ट में बने हालात के मद्देनज़र आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से ऊर्जा संरक्षण में सहयोग की अपील की है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने आमजन से पेट्रोल-डीजल की बचत करने, सुरक्षित यात्रा करने, इलेक्ट्रिक वाहनों का अधिक उपयोग करने तथा अनावश्यक ईंधन खपत कम करने का आह्वान किया है।