भिवानी में उन्नत सिंचाई उत्सव में पहुंचे सीएम सैनी

 
भिवानी में उन्नत सिंचाई उत्सव में पहुंचे सीएम सैनी

हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी 31 मार्च को भिवानी पहुंच चुके है। इस दौरान सीएम सैनी तोशाम के चौ. सुरेंद्र सिंह खेल परिसर में आयोजित उन्नत सिंचाई उत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

इस दौरान उनके द्वारा 107.61 करोड़ की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास भी किया जाने वाला है।

सूक्ष्म सिंचाई पर आधारित यह कार्यक्रम किसानों को पानी की बचत के प्रति जागरूक करेगा। इससे किसान कम पानी में भी अधिक पैदावार ले सकेंगे। वहीं कार्यक्रम में मंत्री श्रुति चौधरी समेत सांसद किरण चौधरी भी पहुंची। कार्यक्रम में महिलाएं किरण चौधरी के साथ सेल्फी लेती नजर आई।

कैबिनेट मंत्री श्रुति चौधरी ने कार्यक्रम को लेकर सोमवार को हेलीपैड सहित कार्यक्रम की सभी व्यवस्थाओं की जानकारी ली थी। उन्होंने समारोह स्थल पर मुख्यमंत्री के मंच व लोगों के बैठने के लिए जगह का बारीकी से अवलोकन किया था। कार्यक्रम स्थल बैरिकेटिंग, आमजन के आवागमन को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। उन्होंने निर्देश दिए कि कार्यक्रम में पहुंचने के लिए अलग-अलग मार्गों के माध्यम से आने वाले लोगों के लिए बेहतर सुविधाएं हो, इसके लिए संबंधित अधिकारी पुख्ता प्रबंध करे। महिलाओं के लिए बैठने के लिए अलग से सेक्टर बनाए जाए।