सिरसा में कबीर जयंती समारोह में पहुंचे CM सैनी

 
सिरसा में कबीर जयंती समारोह में पहुंचे CM सैनी

सिरसा की अनाज मंडी में आयोजित कबीर जयंती समारोह में सीएम नायब सैनी पहुंच गए हैं। उनके साथ मंच पर मंत्री कैबिनेट मंत्री रणबीर सिंह गंगवा, मंत्री डा. अरविंद शर्मा, राज्यसभा सदस्य सुभाष बराला, पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल और नलवा विधायक रणवीर पनिहार व सिरसा नगर परिषद से चेयरमैन वीर शांति स्वरूप व अन्य नेता मौजूद हैं। कार्यक्रम में भीड़ उमड़ी है और महिलाएं भी इनमें शामिल हैं।

कबीर जयंती समारोह में सीएम नायब सैनी का जोरदार स्वागत किया गया है। लोगों ने तालियां बजा कर उनका अभिनंदन किया, वहीं समारोह आयोजक सुनीता दुग्गल ने सीएम नायब सिंह सैनी को स्मृति चिन्ह और गदा भेंट की है। टोहाना के पूर्व विधायक देवेंद्र बबली और फतेहाबाद से पूर्व विधायक दूड़ाराम भी सिरसा समारोह में पहुंचे हैं। 

कैबिनेट मंत्री रणबीर सिंह गंगवा ने कार्यक्रम में बोलते हुए कहा कि संत कबीर ने हमें शिक्षा देने का काम किया है। उन्होंने पाखंड को खत्म करने का काम किया है। हमें गर्व है कि हम आज उनको अपना वंशज मानते हैं। जयंती इसलिए मनाते है कि उनके दिखाए गए मार्ग पर चलें। सभी जयंती हम सरकारी स्तर पर खुद मनाने का काम कर रहे हैं। 

कबीर जयंती पर कार्यक्रम सिरसा में जनता भवन रोड स्थित अनाज मंडी में हो रहा है। समारोह के लिए तीन अलग-अलग शेड के नीचे मंच तैयार किए गए हैं। समारोह स्थल को 12 सेक्टरों में विभाजित किया गया है, जहां महिलाओं और पुरुषों के लिए अलग-अलग बैठने की व्यवस्था की गई है। पंडाल में वीआईपी, मीडिया और आम जनता के लिए पृथक बैठने की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।

पूरे पंडाल में लगाए कूलर, पानी के कैंपर

गर्मी के मौसम को देखते हुए प्रशासन ने पंडाल में कूलर, ठंडे पानी के कैंपर लगवाए हैं। साथ ही समारोह स्थल पर फर्स्ट एड मेडिकल और एम्बुलेंस की व्यवस्था भी की गई है। समारोह संयोजक एवं पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल ने बताया कि कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी होंगी।