गुरुग्राम में CM सैनी ने लगाई झाड़ू, कहा-बारिश बंद होते ही सड़कें ठीक करेंगे
गुरुग्राम में हरियाणा शहर स्वच्छता अभियान के अंतर्गत आज भव्य मेगा स्वच्छता ड्राइव का आयोजन किया जा रहा है। इस अभियान में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शामिल होकर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने का संदेश दिया। सोहना रोड पर मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में शामिल होकर खुद झाड़ू उठाकर सफाई की।
इस विशेष पहल में एक लाख से अधिक लोग भाग लेकर सामूहिक श्रमदान करने का दावा किया गया है।। मुख्यमंत्री ने कहा कि लोगों के खुद के प्रयास और सरकार के कार्यों से हम गुरुग्राम को साफ और स्वच्छ बना सकते हैं। बारिश का मौसम खत्म होने वाला है, तो उसके बाद सभी सड़कों को ठीक कर दिया जाएगा।
इसके अलावा जो कार्य पेंडिंग हैं, उन्हें पूरा करवाया जाएगा।गुरुग्राम में हरियाणा शहर स्वच्छता अभियान के अंतर्गत आज भव्य मेगा स्वच्छता ड्राइव का आयोजन किया जा रहा है। इस अभियान में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शामिल होकर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने का संदेश दिया।
सोहना रोड पर मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में शामिल होकर खुद झाड़ू उठाकर सफाई की। इस विशेष पहल में एक लाख से अधिक लोग भाग लेकर सामूहिक श्रमदान करने का दावा किया गया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि लोगों के खुद के प्रयास और सरकार के कार्यों से हम गुरुग्राम को साफ और स्वच्छ बना सकते हैं। बारिश का मौसम खत्म होने वाला है, तो उसके बाद सभी सड़कों को ठीक कर दिया जाएगा। इसके अलावा जो कार्य पेंडिंग हैं, उन्हें पूरा करवाया जाएगा।