Cockroach Janta Party News: कॉकरोच जनता पार्टी के नेता सौरव दास और आशुतोष रांका मंदिर मार्ग थाने में पेश, न्यायिक हिरासत बढ़ाने की मांग

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेता सौरव दास और आशुतोष रांका विशेष कार्यकारी मजिस्ट्रेट के सामने पेश। CJP लीगल एडवाइजर रत्ना सिंह ने जमानत में देरी पर जताई नाराजगी।

 
JP, Ratna Singh CJP legal advisor

नई दिल्ली। 'कॉकरोच जनता पार्टी' (CJP) के नेता सौरव दास और आशुतोष रांका को सोमवार को मंदिर मार्ग थाने में नए विशेष कार्यकारी मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया। इस दौरान दिल्ली पुलिस ने दोनों की न्यायिक हिरासत बढ़ाने की मांग की है। वहीं, सीजेपी की लीगल एडवाइजर रत्ना सिंह ने जमानत मिलने में हो रही देरी पर कड़ा विरोध दर्ज कराया है। रत्ना सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट शेयर कर अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि न्यायिक हिरासत बढ़ाने की कोई तुक नजर नहीं आती है और दोनों नेताओं को तुरंत रिहा किया जाना चाहिए।

🚨 मजिस्ट्रेट के फैसले का इंतजार: CJP लीगल एडवाइजर ने उठाए सवाल, कहा—जिंदगी में कभी नहीं देखी ऐसी बेतुकी चीज

खबर लिखे जाने तक विशेष कार्यकारी मजिस्ट्रेट की ओर से इस मामले में कोई आधिकारिक फैसला सामने नहीं आया था। सीजेपी की लीगल एडवाइजर रत्ना सिंह ने एक्स पर एक अन्य पोस्ट में अपना गुस्सा जाहिर करते हुए लिखा कि उन्होंने अपनी पूरी जिंदगी में इससे ज्यादा बेतुकी चीज कभी नहीं देखी है। इससे पहले जमानत याचिका की सुनवाई कर रहे मजिस्ट्रेट को कथित तौर पर धमकी दिए जाने को लेकर पुलिस द्वारा एनसीआर (NCR) भी दर्ज की जा चुकी है। इस हाई-प्रोफाइल मामले में पुलिस और पार्टी के बीच कानूनी खींचतान लगातार जारी है।