हरियाणा के 13 जिलों में शीतलहर का अलर्ट
हरियाणा में ठंड का असर जारी है। बीती रात को हालांकि 24 घंटों में राज्य में औसत न्यूनतम तापमान में 0.6 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई है। सबसे कम तापमान नारनौल में 4.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो राज्य का सबसे ठंडा स्थान रहा। हालांकि एक दिन पहले यहां का न्यूनतम तापमान 3 डिग्री रहा था।
वहीं, बीती रात को चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 7.7 डिग्री, अंबाला में 8.3 डिग्री, हिसार में 7.7 डिग्री, करनाल में 6.5 डिग्री और रोहतक में 7.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। फरीदाबाद और गुरुग्राम में भी ठंड का असर बना हुआ है, जहां क्रमशः 7.5 और 5.9 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। वहीं, सिरसा में न्यूनतम तापमान 5.7 डिग्री और भिवानी में 5.5 डिग्री सेल्सियस रहा।
चंडीगढ़ मौसम केंद्र के अनुसार, अगले 48 घंटे में प्रदेश में शीतलहर और कोल्ड-डे का दोहरा अटैक जारी रहेगा। रात के तापमान में 1 से 2 डिग्री की और गिरावट संभव है। रात्रि तापमान शून्य तक जा सकता है। प्रदेश में पाला जमने के हालात बने हुए हैं।

