वोट चोर-गद्दी छोड़ अभियान के मुद्दे पर भिवानी में कांग्रेस का अभियान जारी

 
वोट चोर-गद्दी छोड़ अभियान के मुद्दे पर भिवानी में कांग्रेस का अभियान जारी

भिवानी :

विपक्ष के नेता राहुल गांधी द्वारा वोट चोरी मामले के खुलासे के बाद अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी और हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार प्रदेश भर में स्टॉप वोट चोरी अभियान पूरी जोर-शोर से चलाया जा रहा है, ताकि इस मामले को प्रत्येक जन तक पहुंचाकर भाजपा व चुनाव आयोग के इस लोकतंत्र विरोधी साजिश का पर्दाफाश किया जा सकें।

इसी कड़ी में शुक्रवार को स्थानीय चौ. बंसीलाल विश्वविद्यालय के सामने कांग्रेस ने वोट चोर-गद्दी छोड़ अभियान के तहत बड़ा प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन कांग्रेस के शहरी जिला प्रधान प्रदीप गुलिया के नेतृत्व में किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में युवाओं और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस ने एक हस्ताक्षर अभियान भी चलाया और युवाओं के हस्ताक्षर करवाए।
      इस मौके पर कांग्रेस के शहरी जिला अध्यक्ष प्रदीप गुलिया ने कहा कि विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने लोकसभा चुनाव के दौरान वोट चोरी का मुद्दा उठाया था, जिसका असर अब हर जगह दिखने लगा है।

उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने चुनाव आयोग के साथ मिलकर वोट चोरी करवाई है, जिससे भाजपा की सरकार बन सकी। गुलिया ने कहा कि यह कदम लोकतंत्र की हत्या के समान है और कांग्रेस आमजन को इस बारे में जागरूक कर रही है।
     इस मौके पर प्रदीप गुलिया ने विशेष रूप से युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि उन्हें जागना होगा, क्योंकि देश में सरकार वोट चोरी की नहीं, बल्कि जनता द्वारा चुनी हुई होनी चाहिए।

उन्होंने युवाओं को वोट चोरी के खिलाफ आवाज उठाने के लिए प्रेरित किया। हस्ताक्षर अभियान के तहत युवाओं ने बड़ी संख्या में फॉर्म भरे, जो यह दर्शाता है कि यह मुद्दा युवाओं के बीच भी गंभीरता से लिया जा रहा है। गुलिया ने आगे कहा कि भिवानी जिला में भी कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता वोट चोरी के मामलों को उजागर करने में लगे हुए हैं। उन्होंने दावा किया कि जल्द ही भिवानी में भी वोट चोरी का बड़ा खुलासा किया जाएगा।
     इस अवसर पर धीरज सिंह, ईश्वर प्रधान, ईश्वर मान, कुलवंत कोंटिया, जिला पार्षद रूपेंद्र ग्रेवाल, विजेंद्र सिवाच, डा. फूल सिंह धनाना, शिवकुमार चांगिया, अजय धनाना, प्रधान युवा कांग्रेस मनदीप सुई, छात्र नेता सुमित बराड़, छात्र नेता प्रवीण बूरा, राजू मनचंदा, शिवकुमार धानक, रोबिन जोगी, तोला राम, देव सिदार्थ सिंह संजू, लक्की, आयुषी, किरण, सपना, सुनीता, आयुष बापोड़ा, निखिल सभ्रवाल, शिव वाल्मीकि, मंजीत लक्ष्य सिंह, संजय अत्री, मनोज ग्रेवाल, नवीन लोहिया, प्रदीप पांचाल, संजय सिंह, रूद्र प्रताप, भानु राणा, कर्ण चांग, नवीन बराड़, मनीष चांग, रोहित चांग सहित अन्य युवा मौजूद रहे।