कांग्रेस नेताओं ने जलभराव को लेकर लगाया सरकार पर लापरवाही बरतने का आरोप

 
कांग्रेस नेताओं ने जलभराव को लेकर लगाया सरकार पर लापरवाही बरतने का आरोप

भिवानी :

पूर्व विधायक राव दान सिंह और कांग्रेस शहरी जिला अध्यक्ष प्रदीप गुलिया जोगी ने वीरवार को जिला के गांव बीरण, दांग खुर्द और सागवन का दौरा किया, जहां उन्होंने भारी बारिश के कारण उत्पन्न हुई गंभीर जलभराव की स्थिति का जायजा लिया तथा प्रभावित ग्रामीणों और किसानों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं को सुना।

इस दौरान उन्होंने सरकार पर जल निकासी के प्रबंधों में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया। इस दौरान उन्होंने गांव सांगवान में नाव में सवार होकर जल भराव से प्रभावित ग्रामीणों की समस्याएं सुनी।
     इस मौके पर पूर्व विधायक राव दान सिंह ने कहा कि यदि सरकार दिखावे के बजाय समय से पहले जल निकासी की व्यवस्था करती, तो ग्रामीणों और किसानों को इतनी बड़ी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ता।

उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार जलभराव के कारण नागरिकों और किसानों को हो रही परेशानियों के लिए पूरी तरह से जिम्मेदार है। उन्होंने कहा कि सरकार ने पहले से ही अनुमानित बारिश के बावजूद कोई ठोस कदम नहीं उठाए, जिसके परिणामस्वरूप आज गांवों में पानी भरा हुआ है, जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। इस दौरान राव दान सिंह ने गांव सागवन में जलभराव से प्रभावित लोगों को एक लाख 11 हजार रुपये की आर्थिक सहायता तथा उपायुक्त राहत कोष में 51 हजार रूपये का चैक भी प्रदान की। उन्होंने कहा कि यह राशि तत्काल राहत प्रदान करने के लिए है, लेकिन सरकार को इस स्थिति को गंभीरता से लेना चाहिए।
     इस मौके पर कांग्रेस शहरी जिला अध्यक्ष प्रदीप गुलिया जोगी ने भी सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि भाजपा सरकार सिर्फ घोषणाएं करती है, लेकिन जमीनी स्तर पर कोई काम नहीं करती। उन्होंने कहा कि जलभराव की समस्या हर साल आती है, लेकिन सरकार इसके स्थायी समाधान के लिए कोई कदम नहीं उठाती। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी प्रभावित लोगों के साथ खड़ी है और उनकी मदद के लिए हर संभव प्रयास करेगी।

उन्होंने कहा कि पानी लोगों के घरों में घुस गया है, जिससे उनका सामान खराब हो गया है तथा कई स्थानों पर तो लोगों के घर तक ढ़ह गए। वही किसानों की फसलें भी पूरी तरह से बर्बाद हो गई तथा उन्हें भारी नुकसान हुआ।  ऐसे में वे सरकार से मांग करते है कि जलभराव प्रभावित किसानों को 50 हजार रुपये प्रति एकड़ मुआवजा देने की मांग की, ताकि उन्हें फसल के नुकसान से हुए आर्थिक झटके से उबरने में मदद मिल सके। इसके अलााव जलभराव से प्रभावित लोगों को भी उचित मुआवजा देकर उनके नुकसान की भरपाई की जाए।
     इस अवसर पर संदीप सिंह, कृष्ण मलिक जिला परिषद चेयरपर्सन प्रतिनिधि, कमल प्रधान, कामरेड ओमप्रकाश, सत्यजीत पिलानिया, संजीत ख्यालिया, ईश्वर शर्मा प्रधान, विजय जताई, अमन तंवर राघव, शीला गौरा, रेणु बाला, जिला पार्षद रूपेंद्र ग्रेवाल, कुलवंत कोंटिया, राजेंद्र धानक, सुरेश प्रजापति, विरेंद्र वाल्मीकि, अजय धनाना, रविंद्र मास्टर, सूबे सरपंच, शिवकुमार चांगिया, उमेश भारद्वाज, विजेंद्र सिवाच, फूल सिंह धनाना, मा. बलवंत, लक्ष्मण वर्मा, मा. रमेश ढिक़ाव, संजय अत्री, अशोक ढ़ोला, काला धनाना, मुकेश ढ़ोला, सोनू बीरण सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।