कांग्रेसियों ने हमारे साथ मिलाए हाथ, दिखावे के लिए विपक्ष-किरण चौधरी

भिवानी।
भाजपा नेत्री एवं राज्यसभा सांसद किरण चौधरी बुधवार को भिवानी स्थित अपने आवास पर पहुंची। इस दौरान उन्होंने लोगों से मुलाकात की। इस दौरान किरण चौधरी ने कहा कि पूरे देश को पता चला चुका है कि कांग्रेस शून्य हो चुकी है। दिल्ली में एक भी सीट नहीं मिली। आज के दिन कांग्रेस की एकाध जगह सरकारें हैं। वह इसलिए कि ना तो इनका नेता है और ना ही नीति है। ना ही देश के लिए आगे की सोच है।
उन्होंने कहा कि हरियाणा के अंदर तो कांग्रेस के नेता कंपरमाइज (समझौता) हैं। जिनके हाथ में बागड़ोर संभालकर दे रखी है, वो ही डुबोने में लगे हुए हैं। जब बाड़ ही खेत को खा रही है। यहां भी वही हाल होने जा रहा है जो दिल्ली के अंदर हुआ है। कांग्रेस के पास खोखलापन के अलावा कुछ नहीं रहा। यह तो दिखावे के लिए विपक्ष है। हाथ तो इन्होंने हमारे साथ ही मिला रखे हैं।
चौधरी बंसीलाल ने भिवानी में हवाई पट्टी बनाई थी। लेकिन उसके बाद के मुख्यमंत्री ने इसकी सुध नहीं ली और यह विकसित नहीं हो पाई। इसके लिए केंद्रीय मंत्री को लिखा गया है ताकि यह शुरू हो सके। वहीं रेलवे स्टेशन को विकसित करने को लेकर भी काम किया जाएगा। हमारे यहां जलस्तर नीचे गिरता जा रहा है। इसलिए जल संरक्षण अहम मुद्दा है। इस पर भी केंद्रीय मंत्रालय तेजी से काम कर रहा है। उसके तहत जो योजनाएं यहां ला सकते हैं, उसकी शुरूआत श्रुति चौधरी करवाने जा रही है। वहीं कचरा प्रबंधन को लेकर भी सरकार को चिट्ठी लिखी हैं।
अजरबैजान के बाकू में आयोजित एशियाई संसदीय सभा के 15वें सत्र में भाग लेने को लेकर किरण चौधरी ने कहा कि बाहर जाकर यह पता लगता है कि हिंदुस्तान को किस नजरों से देखा जाता है। बात पीएम मोदी की लोकप्रियता है कि हिंदुस्तान का नाम बहुत ही सम्मान के साथ लिया जाता है। सभी लोग हमारी तरफ देख रहे हैं। उन्होंने इसमें पाकिस्तान का अहम रुख है। पाकिस्तान के सहयोगी देश इसके सदस्य हैं। वहां जो प्रस्ताव पास होते हैं, वे हिंदुस्तान के खिलाफ ना आए, वह ध्यान में रखना पड़ता है।