हिसार में थाने के पास प्रेमी जोड़े की पिटाई 

 
हिसार में थाने के पास प्रेमी जोड़े की पिटाई 

हिसार में पुलिस थाने के पास एक प्रेमी जोड़े की जमकर धुनाई की गई। इसका VIDEO सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। शहर के सिटी थाना के नजदीक लड़का और लड़की मिलने के लिए होटल जा रहे थे।

इसकी भनक लड़की के परिवार वालों को लग गई। परिजनों ने पीछा कर दोनों को होटल जाते हुए रंगेहाथ पकड़ लिया। इसके बाद लड़की के परिजनों ने पहले दोनों को थप्पड़ मारे। इसके बाद लड़की के परिजनों ने लड़के की जमकर धुनाई कर डाली। इस मारपीट में लड़के के कपड़े फाड़ दिए और उसे सड़क पर गिरा कर लात और घुसे मारे गए।

लड़की, लड़के को बचाने की गुहार लगाती रही और चिल्लाती रही कि इसको छोड़ दो, मगर लड़की के परिवार वाले नहीं माने। इसके बाद एक युवक ने ईंट उठाकर लड़के की कमर पर मारी और वह नीचे गिर गया। लड़के को अधमरा देखकर राहगीरों ने बीच-बचाव किया और लड़के को छुड़वा दिया। पूरा वाकया होने के बाद पुलिस पहुंची, मगर किसी पक्ष ने थाने में कोई शिकायत नहीं दी है। 

वायरल VIDEO ने पुलिस की भूमिका पर भी सवाल खड़े किए हैं। जिस हिसाब से लड़के को मारा जा रहा है वह मर भी सकता था, मगर पुलिस घटना के बीत जाने के बाद भी नहीं पहुंची। इसी तरह लोगों ने लड़के को बचाने की कोई कोशिश नहीं की जबकि लड़की चिल्लाती रही लड़के को बचा लो। 

बताया जा रहा है कि लड़की के परिवार वालों को कई दिनों पहले दोनों के अफेयर की भनक लग गई थी। मगर वह दोनों को रंगेहाथ पकड़ना चाहते थे। आज जैसे ही लड़की घर से निकली तो भाईयों ने पीछा करना शुरू कर दिया था।