दादरी की पहलवान ने वर्ल्ड रेसलिंग चैंपियनशिप में जीता गोल्ड
चरखी दादरी जिले के गांव बौंद खुर्द की रचना परमार उर्फ भंभो पहलवान ने अंडर-17 वर्ल्ड रेसलिंग चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीता है।
रचना ने ग्रीस में आयोजित प्रतियोगिता के फाइनल में चीन की खिलाड़ी को 3-0 से हराया है।
उसने बीते दिनों एशियन चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल हासिल किया था। उनकी इस उपलब्धि पर गांव में सम्मान समारोह का आयोजन कर खिलाड़ी को सम्मानित किया गया था। जिसमें भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह बतौर मुख्यअतिथि पहुंचे थे। हालांकि विनेश फोगाट के गृह जिले में बृजभूषण के आने पर कुछ खाप पंचायतों ने आपत्ति भी जताई गई थी।
43 किलोग्राम भारवर्ग में पेश की चुनौती
बता दें कि ग्रीस में आयोजित वर्ल्ड रेसलिंग चैंपियनशिप 2025 में रचना परमार ने 43 किलोग्राम भारवर्ग में भारत का प्रतिनिधित्व किया। उन्होंने पूरी प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए कनाडा, मिस्र, यूएसए की प्रतिद्वंदी पहलवानों को पछाड़ते हुए फाइनल तक का सफर तय किया।

