बेटी पायल का रथ में सवार होकर बनवारा निकाला
भिवानी।
सदियों से चली आ रहीं परंपराओं में अब बदलाव की आहट के चलते जहां कभी बेटियों को परंपराओं की परिधि में सीमित रखा जाता था, अब वही परंपराएं बेटियों के सम्मान में नए अर्थ जोड़ रही हैं।
ऐसा ही एक उदाहरण यहां शांति नगर गली नं. 11 में जयभगवान भाटिया व संतोष देवी की बेटी पायल का रथ में सवार होकर बनवारा निकाला गया। शांति नगर निवासी पायल को शादी से पहले रथ में बैठाकर धूमधाम गया।
आमतौर पर दूल्हों के लिए होने वाली इस रस्म को बेटी के लिए निभाकर परिवार ने न सिर्फ रूढ़िवादी सोच को चुनौती दी, बल्कि समाज को एक मजबूत संदेश देते हुए बेटा-बेटी में भेदभाव मिटाना और बेटियों को बेटों के बराबर सम्मान देना। बनवारे में पायल के परिवार, रिश्तेदार व आस-पड़ोस के लोग शामिल हुए। पायल ने चंडीगढ़ से एमएससी माइक्रोबायोलॉजी हेंस की पढ़ाई पूरी की है।
पायल के पिता जयभगवान भाटिया असम राइफल से रिटायर्ड हैं। फिलहाल हरियाणा पुलिस भिवानी में एसपीओ के पद पर तैनात हैं और माता संतोष देवी गृहणी है।

