Har Ghar Tiranga Abhiyan Bhiwani: कोंट रोड पर डी.ए.वी. स्कूल के एनसीसी कैडेट्स और छात्रों ने निकाली 'घर-घर तिरंगा रैली'
डी.ए.वी. शताब्दी पब्लिक स्कूल, कोंट रोड़, भिवानी द्वारा तिरंगा रैली का आयोजन
स्थानीय डी.ए.वी. शताब्दी पब्लिक स्कूल, कोंट रोड़, भिवानी के प्रागंण से घर-घर तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। इस रैली में एनसीसी कैडेट्स व डी.ए.वी. के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। रैली को प्राचार्या जगदीप कौर ने विद्यालय परिसर से रवाना किया। यह तिरंगा रैली कोंट रोड़, ढ़ाणा बाईपास, बैंक काॅलोनी से होते हुए स्कूल परिसर में पहुचीं। एनसीसी ऑफिसर राजेश कुमार ने बताया कि सभी कैडेट्स ने तिरंगा यात्रा में पूरी भागीदारी करते हुए भारत माता की जय, वन्दे मातरम् के नारों से देशभक्ति से ओत-प्रोत होकर देश के तिरंगे को सम्मान दिया। इस अवसर पर विद्यालय की प्राचार्या जगदीप कौर ने एनसीसी कैडेट्स और विद्यालय के विद्यार्थियों को इस आयोजन पर हार्दिक बधाई दी और अपने उद्बोधन कहा कि तिरंगा हमारी शान है इसके लिए जान कुर्बान है।
तिरंगा तीन रंगों से बना है तीनों रगों के बारे में, तिरंगे के इतिहास व महत्त्व के बारे में विस्तार से बताया। उन्होनें कहा कि हमेशा तिरंगे का सम्मान करना है और 13 अगस्त से 15 अगस्त 2026 तक अपने-अपने घरों में तिरंगा लहराना है। इस अवसर पर डी.ए.वी. के एनसीसी ऑफिसर राजेश कुमार ने घर-घर तिरंगा रैली में नारों का आगाज किया जिसमें ‘‘डी.ए.वी. ने ठाना है घर-घर तिरंगा लहराना है’’ ‘‘मेरा भारत महान, तिरंगा है इसकी शान’’ तिरंगा रैली आकर्षण का केन्द्र रहे। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान द्वारा किया गया।

