DAV Centenary Public School Bhiwani: गांधी जयंती पर 'रन फॉर डी.ए.वी. - फिट डी.ए.वी.' का आयोजन, छात्रों ने भरी हुंकार
भिवानी के डी.ए.वी. सेंटेनरी पब्लिक स्कूल में गांधी और शास्त्री जयंती पर 'रन फॉर डी.ए.वी. - फिट डी.ए.वी.' का आयोजन किया गया। छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
डी.ए.वी. सेंटेनरी पब्लिक स्कूल, कोंट रोड, भिवानी में ‘रन फॉर डी.ए.वी. – फिट डी.ए.वी ’ का आयोजन
भिवानी, 2 अक्टूबर 2026। डी.ए.वी. सेंटेनरी पब्लिक स्कूल, कोंट रोड, भिवानी द्वारा गांधी जयंती एवं लाल बहादुर शास्त्री जयंती के पावन अवसर पर ‘रन फॉर डी.ए.वी. – फिट डी.ए.वी. 2026’ का भव्य आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों एवं युवाओं में स्वास्थ्य, फिटनेस, अनुशासन, राष्ट्रप्रेम तथा सामाजिक जागरूकता की भावना को प्रोत्साहित करना है।

इस अवसर पर विद्यालय के चेयरमैन श्री अनिल कुमार राव, वाइस चेयरमैन श्री सत्यपाल आर्य, ए.आर.ओ. श्रीमती सुनीता बहल तथा विद्यालय प्रबंधक डॉ. इंदु शर्मा ने अपने शुभकामना संदेशों के माध्यम से विद्यार्थियों एवं युवाओं को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, नियमित व्यायाम करने और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान देने के लिए प्रेरित किया।
रन फॉर डी.ए.वी. – फिट डी.ए.वी. 2026 का शुभारंभ विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती जगदीप कौर एवं विद्यालय के समस्त स्टाफ सदस्यों द्वारा ध्वजारोहण के साथ किया गया। स्कूल एनसीसी अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि इस दौड़ में विद्यालय के एनसीसी कैड्टस, शिक्षक एवं अन्य प्रतिभागी उत्साहपूर्वक भाग लेंगे। दौड़ का मार्ग डी.ए.वी. महम रोड से प्रारंभ होकर दयानंद चौक, कदम चौक, राम चौक, शनि चौक तथा कोंट रोड बाईपास से होते हुए डी.ए.वी. सेंटेनरी पब्लिक स्कूल, कोंट रोड, भिवानी पर समाप्त हुई।

प्रधानाचार्या श्रीमती जगदीप कौर ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन विद्यार्थियों में शारीरिक सुदृढ़ता के साथ-साथ एकता, अनुशासन, आत्मविश्वास और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करते हैं। उन्होंने सभी प्रतिभागियों से पूरे उत्साह एवं सकारात्मक ऊर्जा के साथ कार्यक्रम में भाग लेने का आह्वान किया। इस अवसर पर जयबीर सिंह, राजेश कुमार, प्रीतम सिंह, रजनी बजाज, राजबाला बलहारा, प्रियंका शर्मा, निकिता, सविता, सविता चौहान, रीना, प्रियंका चौधरी, उर्मिला, रुक्मणी, नीरज, ज्योति, रितु, मुकेश, पदम, रणधीर, मनमोहन, परमजीत, रजनी,रिम्पल, विजय आदि स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।
विद्यालय परिवार ने इस आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी विद्यार्थियों, अभिभावकों, शिक्षकों एवं नगरवासियों का आभार व्यक्त किया।