मनोहर लाल और नायब सैणी की हार निश्चित: दिग्विजय चौटाला

 
मनोहर लाल और नायब सैणी की हार निश्चित: दिग्विजय चौटाला
भिवानी। जननायक जनता पार्टी प्रधान महासचिव दिग्विजय चौटाला ने लोकसभा चुनाव को लेकर कहा की हरियाणा में जेजेपी का प्रचार अभियान सभी पार्टियों से तेज व बढ़िया चल रहा है । जेजेपी को पिछली बार 7 लाख वोट मिले, उसे इस बार तीन गुणा बढ़ाएँगे । दिग्विजय सिंह चौटाला आज भिवानी शहर के दौरे पर थे। उन्होंने अनेक जगह कार्यक्रमों में भाग लिया। इस मौके पर जजपा नेता बडा ब्यान देते हुए कहा कि EVM पर उठ रहे सवालो पर स्थित स्पष्ट होनी चाहिए। क्योंकि भारत एक प्रजातांत्रिक व्यवस्था वाला देश है लिहाजा चुनाव प्रक्रिया सही होनी अति आवश्यक भी है। यदि ईवीएम पर सवाल खड़े हो रहे हैं तो यह सही नहीं है क्योंकि धुँआ वहीं से उठता है जहां आग लगी होती है। साथ ही उन्होंने कहा कि EVM को लेकर मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुँचा पर चुनाव आयोग संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। दिग्विजय सिंह चौटाला ने पूर्व मुख्यमंत्री मनोहरलाल द्वारा विरोध करने वाले लोगों को सिरफिरा कहने पर कहा की सभी लोग हमारे परिवार के सदस्य हैं। परिवार के सदस्यों को सिरफिरा कहना मनोहरलाल की ग़लत मानसिकता दर्शाता है। साथ ही कांग्रेसी नेता पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा व पूर्व मुख्यमंत्री मनोहरलाल पर निशाना साधते हुए चौटाला ने कहा कि यदि भाजपा और हुड्डा में यदि साँठगाँठ नहीं हुई तो मनोहरलाल बीजेपी के सबसे कमजोर प्रत्याशी होंगे ये साँठगाँठ नहीं रही तो करनाल लोकसभा से व विधानसभा से नायब सैनी की हार निश्चित है। दिग्विजय सिंह चौटाला ने इनेलो नेता अभय चौटाला पर आरोप लगाते हुए कहा कि अभय चौटाला साफ तौर पर बीजेपी को फ़ायदा पहुँचाने का काम कर रहे हैं। दिग्विजय ने भिवानी-महेंद्रगढ़ सांसद धर्मबीर सिंह पर भी निशाना साधा और कहा कि धर्मबीर सिंह ने खुद माना था वो काम नहीं करवा पाए, ऐसे नकारा नेताओं को लोग चलता करेंगे श्रुति चौधरी को लेकर दिग्विजय ने कहा की वे केवल मात्र राजनीतिक पर्यटक है जो चुनाव के समय घरों से निकलते हैं। दिग्विजय सिंह चौटाला ने आज सुरेन्द्र पूनिया की बेटी की शादी पर आशीर्वाद दिया वहीं मोहित भारद्वाज इनसो के भाई को शादी की शुभकामनाएं दी। इसके पश्चात उन्होंने छायाकार राजू डुडेजा के ससुर के निधन पर शोक व्यक्त किया। किसानों की फसल का उठान जल्द करें सरकार: दिग्विजय सिंह चौटाला जजपा प्रधान महासचिव ने फसलों की खरीदारी और उठान को लेकर आज फिर बड़ा ब्यान दिया है। उन्होंने कहा कि यदि समय रहते फसलों का उठान नहीं हुआ तो जजपा प्रदेश स्तर पर आनंद करेंगी। दुष्यंत चौटाला ने उपमुख्यमंत्री रहते अनेकों नई मंडियों बनवाई थी जो आज खत्म की जा रही है। इस मौके पर उनके साथ विजय सिंह गोठडा, अवतार सांगवान, जितेन्द्र शर्मा, मोहित भारद्वाज, सुलोचना पोटलिया,अजित तंवर,राजू मेहरा, राजेश ग्रेवाल,दिपक सिवाडा,विनय कलिंगा, शेट्टी धनाना,प्रदीप गोयल, सुरेश बागडी, अमरदीप लडवाल, दिनेश नम्बरदार,अशोक सिहाग, सिद्धार्थ टाईगर,शंकर आहुजा, अन्नू बाली शर्मा,बल्लू बामला,बाबूलाल इंदौरा,माईराम खटीक, बलवंत औरंगनगर, सचिन जताईं,बबलू कोंट, नितिन सैन, अंकुर प्रजापति, इकबाल सहरावत, एडवोकेट मोहित सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे। अपने आस-पास की खबरे देखने के लिए हमारा youtube चैनल Subscribe करे ubscribe करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करे https://www.youtube.com/bhiwanihulchal