दिल्ली CM रेखा गुप्ता पर हमला, आरोपी हिरासत में 

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर बुधवार सुबह CM आवास में जनसुनवाई के दौरान हमला हुआ। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्हें थप्पड़ मारा गया।

दिल्ली BJP अध्यक्ष वीरेंद्र सक्सेना ने कहा- आरोपी शख्स ने CM का हाथ पकड़कर खींचा। इसी दौरान उनका सिर मेज से कोने से लगा। उनके सिर पर चोट आई है। थप्पड़ वाली बात गलत है।

वहीं, हमले की बात की पुष्टि करते हुए दिल्ली CM ऑफिस ने कहा- आज जनसुनवाई के दौरान एक व्यक्ति ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हमला किया। आरोपी को दिल्ली पुलिस ने पकड़ लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आरोपी शख्य ने अपना नाम राजेश भाई खिमजी (41) बताया है। वो गुजरात के राजकोट का रहने वाला है। इधर, घटना के बाद दिल्ली के मुख्य सचिव मुख्यमंत्री आवास पहुंचे हैं।

20 फरवरी 2025 को रेखा गुप्ता दिल्ली की मुख्यमंत्री बनी थीं। दिल्ली विधानसभा चुनाव में उन्होंने AAP की वंदना कुमारी को 29,595 वोटों से हराया। रेखा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) से लंबे समय से जुड़ी हैं। वे दिल्ली भाजपा की महासचिव और भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भी रही हैं।