दिल्ली: युवती के शव को लेकर घूमता रहा प्रेमी
DCP क्राइम ब्रांच सतीश कुमार ने बताया कि साहिल की शादी परिवार ने कहीं और तय कर दी थी। 10 फरवरी को शादी थी। यह बात निक्की को 9 फरवरी को पता चली। इसी दिन दोनों ने गोवा जाने का प्लान बनाया था, लेकिन साहिल ने जाने से इनकार कर दिया। फिर दोनों के बीच झगड़ा हुआ।
इसके बाद शाम को साहिल ने निक्की को बुलाया और दोनों कार से घूमने निकल गए। दोनों ISBT कश्मीरी गेट के पास पहुंचे। यहां फिर से उनका झगड़ा हुआ और गुस्साए साहिल ने कार में ही मोबाइल केबल से निक्की का गला घोंट दिया।
निक्की के पिता सुनील यादव ने बताया कि डेढ़ महीने पहले ही निक्की घर आई थी। वह 3-4 दिन रुकी थी, तब न तो वह किसी टेंशन में थी, न ही उसने साहिल गहलोत या गोवा प्लान के बारे में किसी से कुछ बताया था। पिता को बेटी की मौत का पता तब चला, जब दिल्ली क्राइम ब्रांच ने उन्हें फोन किया। सुनील यादव ने आरोपी साहिल को फांसी दिए जाने की मांग की है।निक्की-साहिल की मुलाकात 2018 में कोचिंग में हुई थी। साहिल स्कूल के बाद जनवरी 2018 में उत्तम नगर की करियर पॉइंट कोचिंग में SSC एग्जाम की तैयारी करने लगा। इस दौरान निक्की ने उत्तम नगर के ही आकाश इंस्टीट्यूट में मेडिकल एंट्रेस एग्जाम की तैयारी शुरू की थी। दोनों एक ही बस में आते-जाते थे। दोनों में दोस्ती हुई और बाद में प्यार हो गया।
साहिल ने फरवरी 2018 में ग्रेटर नोएडा के गलगोटिया कॉलेज में डी. फार्मा में एडमिशन लिया और निक्की ने भी इसी कॉलेज में बीए (इंग्लिश ऑनर्स) जॉइन किया। इसके बाद दोनों ग्रेटर नोएडा में किराए के मकान में साथ रहने लगे।
अपने आस-पास की खबरे देखने के लिए हमारा youtube चैनल Subscribe करेSubscribe करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करे https://www.youtube.com/bhiwanihulchal
