Delhi World Public School Bhiwani: गांधी और शास्त्री जयंती पर विशेष कार्यक्रम आयोजित, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, भिवानी में गांधी-शास्त्री जयंती पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत और प्रस्तुतियां दीं।

 
Bhiwani school patriotic event

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में गांधी-शास्त्री जयंती पर विशेष कार्यक्रम, देशभक्ति गीतों से गूंजा परिसर

भिवानी हलचल, 1 अक्टूबर 2026 : दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, भिवानी के प्रांगण में प्राचार्या डॉ. निर्मला नीतू जी के मार्गदर्शन में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री श्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के उपलक्ष्य में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल

कार्यक्रम का मंच संचालन कक्षा दसवीं के विद्यार्थियों मार्गव एवं आराध्य द्वारा किया गया। कक्षा दसवीं के छात्र मुकुल तथा कक्षा तीसरी के छात्र शौर्य ने गांधी जयंती के अवसर पर अपने विचार व्यक्त किए। वहीं कक्षा दसवीं के छात्र किंशु और यथार्थ ने प्रेरक सुविचार प्रस्तुत किए।

इस अवसर पर कक्षा छठी से आठवीं तक के विद्यार्थियों के लिए ‘अंतर सदनीय देशभक्ति गीत गायन प्रतियोगिता’ का भी आयोजन किया गया। गंगासदन से कक्षा छठी की गुणिशा, झेलम सदन से कक्षा सातवीं की प्रियांशी, यमुना सदन से कक्षा छठी की तनिष्का तथा सतलुज सदन से कक्षा सातवीं की दिव्या ने देशभक्ति गीतों की मनमोहक प्रस्तुतियां देकर सभी दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल

कक्षा एल.के.जी. के नन्हे छात्र सौम्य ने देशभक्ति से ओत-प्रोत कविता प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। कक्षा पहली के छात्र पार्थ ने भारत के पूर्व प्रधानमंत्री श्री लाल बहादुर शास्त्री जी की भूमिका निभाते हुए उनके विचारों से सभी को अवगत करवाया। वहीं कक्षा तीसरी के छात्र नितिक ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की भूमिका का निर्वहन करते हुए उनके सत्य और अहिंसा के संदेश को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया।

इस अवसर पर विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए प्राचार्या डॉ. निर्मला नीतू ने कहा कि हमें सदैव अपने महान नेताओं द्वारा बताए गए सत्य, अहिंसा, सादगी और सेवा के मार्ग का अनुसरण करना चाहिए। उनके आदर्श आज भी समाज और राष्ट्र के लिए प्रेरणास्रोत हैं।