Delhi World Public School Bhiwani: भिवानी के इस स्कूल में बच्चों के लिए सजा हैलोवीन उत्सव; जादूगर एस. कुमार के करतबों ने मोहा मन

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, भिवानी में नेशनल यूनिटी-डे और हैलोवीन फेस्टिवल का आयोजन किया गया। बच्चों ने सरदार पटेल को नमन किया और जादुई मैजिक शो का भरपूर आनंद उठाया।
 
Halloween Festival Bhiwani

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में नेशनल यूनिटी-डे एवं हैलोवीन फेस्टिवल का आयोजन, बच्चों ने उठाया जादुई शो का आनंद

31 अक्टूबर 2026 को दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, भिवानी के प्रांगण में प्राचार्या डॉक्टर निर्मला नीतू जी के मार्गदर्शन में ‘नेशनल यूनिटी-डे’ के उपलक्ष्य में एक विशेष प्रार्थना-सभा का आयोजन किया गया। सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा के समक्ष पुष्पांजलि अर्पित करने के पश्चात कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कक्षा आठवीं की छात्रा पलक ने ‘नेशनल यूनिटी-डे’ के उपलक्ष्य में अपने विचार प्रस्तुत किए व भारतीय स्वतंत्रता सेनानी लौह-पुरुष श्री वल्लभभाई पटेल के विषय में सभी को अवगत कराया। कक्षा 12वीं की छात्रा लाक्षिका ने नेशनल यूनिटी-डे के अवसर पर सभी विद्यार्थियों व शिक्षकों को प्रतिज्ञा दिलवाई।

 दिल्ली वर्ल्ड

विद्यालय में कक्षा पहली से पांचवीं तक के विद्यार्थियों के लिए ‘हैलोवीन फेस्टिवल’ का आयोजन बड़े ही उत्साह और हर्षोल्लास के साथ किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर को आकर्षक एवं रंग-बिरंगी सजावट से सजाया गया। नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों ने इस विशेष आयोजन का खूब आनंद उठाया।


 दिल्ली वर्ल्ड

कक्षा पहली से पांचवीं के विद्यार्थियों के लिए मुख्य आकर्षण जादुई करतबों से भरपूर मैजिक शो रहा। जादूगर सम्राट एस. कुमार ने अपने अद्भुत जादुई खेलों और मनोरंजक प्रस्तुतियों से बच्चों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कभी हवा में वस्तुएं गायब होती दिखाई दीं तो कभी अचानक कुछ नया प्रकट होने पर बच्चे आश्चर्यचकित होकर तालियां बजाने लगे। बच्चों के चेहरे पर उत्सुकता, खुशी और रोमांच साफ झलक रहा था।

इस आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ मनोरंजन, रचनात्मकता और सामूहिक गतिविधियों से जोड़ना था। पूरे कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने खूब मस्ती की और यादगार पलों का आनंद लिया।

विद्यालय की प्राचार्या ने इस प्रकार के आयोजनों को बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों के जीवन में खुशियों के रंग भरने के साथ-साथ उनके आत्मविश्वास और कल्पनाशीलता को भी बढ़ावा देते हैं।

 दिल्ली वर्ल्ड