दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल ने जीता टूर्नामेंट

 
दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल ने जीता टूर्नामेंट

26 नवंबर 2025 को एपीजे पब्लिक स्कूल, चरखी दादरी में आयोजित 'अंतर विद्यालय क्रिकेट टूर्नामेंट' (अंडर 14) में दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल ,भिवानी की क्रिकेट टीम ने टूर्नामेंट जीत कर न केवल विद्यालय को अपितु भिवानी जिले को भी गौरवान्वित किया है।

विद्यालय के खिलाड़ियों - मिलन गोयल ,मयंक शर्मा, भाविन, वैभव, लक्ष्य, निखिल, नमन, हर्षित, हितार्थ,शौर्यवीर, प्रियांशु ,नमन सांगवान , मानव और वंश ने धुआंधार बैटिंग कर 10 ओवर में 113 रन बनाकर एपीजे स्कूल, चरखी दादरी की क्रिकेट टीम को नाकों चने चबवा दिए।

इस टूर्नामेंट में मिलन गोयल को मैन ऑफ द मैच ट्रॉफी से सम्मानित किया गया और विद्यालय के खिलाड़ी शौर्यवीर को बेस्ट बॉलर की ट्रॉफी से नवाजा गया।

इस अवसर पर विद्यालय में हर्षोल्लास का माहौल बना रहाऔर प्राचार्या डॉक्टर निर्मला  नीतू समस्त स्टाफ एवं विद्यार्थियों ने सभी खिलाड़ियों और उनके कोच शिवम को बधाई दी और भविष्य मैं भी किसी प्रकार विजय प्राप्त करने हेतु शुभकामनाएं दीं ।