हरियाणा के 16 जिलों में घना कोहरा

हरियाणा के 16 जिलों में घना कोहरा

हरियाणा में आज 16 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट है। हिसार, कैथल, फतेहाबाद, भिवानी, सोनीपत, कुरक्षेत्र और गुरुग्राम में सुबह घना कोहरा छाया रहा।

जींद में रोहतक हाईवे पर विजिबिलिटी जीरो रही, जिससे सड़क यातायात प्रभावित हुआ। यहां वाहन चालक धीरे-धीरे सफर करते नजर आए। कुछ सड़क किनारे भी खड़े दिखाई दिए।

हिसार में धुंध के कारण 4 ट्रेनें देरी से चली। इनमें किसान एक्सप्रेस, रेवाड़ी-फाजिल्का एक्सप्रेस, श्रीगंगानगर दिल्ली एक्सप्रेस और गोरखधाम एक्सप्रेस शामिली है। अंबाला कैंट स्टेशन पर वंदेभारत सहित 19 ट्रेनें देरी से पहुंचीं।

उधर, भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार के अनुसार पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, करनाल, कैथल, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल और नूंह में घने कोहरा छा सकता है। वहीं हिसार, सिरसा, फतेहाबाद, भिवानी और चरखी दादरी में हल्की धुंध और शीतलहर चल सकती है।

राज्य में औसत न्यूनतम तापमान में बीते दिन के मुकाबले 3.4 डिग्री सेल्सियस की कमी आई है, हालांकि तापमान अभी सामान्य के आसपास बना हुआ है।

प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान 2.0 डिग्री सेल्सियस नारनौल में रिकॉर्ड किया गया। हिसार में 5.6 डिग्री और करनाल में 8.2 डिग्री दर्ज किया गया। अंबाला में पारा 9.2 डिग्री रहा, जबकि रोहतक में 9.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।

भिवानी में न्यूनतम तापमान 2.5 डिग्री तक गिर गया। गुरुग्राम और फरीदाबाद में तापमान 10 डिग्री के आसपास बना रहा। राज्य में तापमान में आई गिरावट के चलते सुबह और रात के समय ठंड का असर बढ़ गया है।