डीसी साहिल गुप्ता ने स्वतंत्रता दिवस की फुल ड्रेस रिहर्सल में किया ध्वजारोहण
भिवानी।
स्थानीय भीम खेल परिसर में बुधवार को स्वतंत्रता दिवस समारोह की फुल ड्रेस अंतिम रिहर्सल आयोजित हुई। रिहर्सल में डीसी साहिल गुप्ता ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।
उन्होंने राष्ट्रगान की धुन के साथ सुबह नौ बजे ध्वजारोहण किया।
भीम खेल परिसर में पहुंचने से पहले डीसी गुप्ता और प्रवर पुलिस अधीक्षक सिंह नेहरू पार्क में शहीद स्मारक पर पहुंचे और पुष्पांजलि अर्पित कर अमर शहीदों को नमन किया।
इसके बाद डीसी और एसएसपी भीम खेल परिसर पहुंचे। डीसी ने निर्धारित समय नौ बजे डीसी ने राष्टï्रगान की धुन के साथ राष्टï्रीय ध्वज फहराया। डीसी गुप्ता ने एसएसपी मनबीर सिंह के साथ परेड में शामिल टुकडिय़ों का निरीक्षण किया। पुलिस उप अधीक्षक अनूप सिंह के नेतृत्व में परेड की टुकडिय़ों ने शानदार मार्च पास्ट किया। सीना ताने मार्च पास्ट की टुकडिय़ों राष्टï्रीय ध्वज को सलामी देते हुए मंच के सामने से गुजरी।
वैश्य मॉडल स्कूल से बैंड की मधुर धुन पर परेड की टुकडिय़ों ने किया मार्च पास्ट
परेड कमांडर डीएसपी अनूप कुमार के नेतृत्व में परेड ने मार्च पास्ट किया, जिसमें पुलिस पुरुष टुकड़ी ने एसआई सुरेश कुमार की अगुवाई में, पुलिस महिला टुकड़ी ने एएसआई उर्मिला की अगुवाई में, होमगार्ड की टुकड़ी ने एचसी ज्ञानेंद्र दहिया, एनसीसी सीनियर विंग लडक़े की टुकड़ी अंडर सीनियर ऑफिसर अश्वनी, एनसीसी सीनियर लड़कियां अंडर ऑफिसर जयवंती व अंडर सीनियर ऑफिसर सुप्रिया की अगुवाई में, एनसीसी जूनियर विंग की टुकड़ी ने सारजेंट कीमत की अगुवाई में, भारत स्काउट एवं गाइड सीनियर विंग ने कमांडर सागर सज्जन सिंह और जूनियर विंग की टुकड़ी ने तिनतेश कुमार की अगुवाई में मार्च पास्ट किया।
वैश्य मॉडल स्कूल के बैंड की टुकड़ी की मधुर धुन पर परेड ने मार्च पास्ट किया। इसके अलावा अंतिम रिहर्सल में स्कूली बच्चों ने शानदार मास पीटी शो का प्रदर्शन किया, जिसमें डंबल और लेजियम शामिल था। बच्चों ने बड़े ही सधे हुए अंदाज और तारतम्य के साथ मास पीटी शो का प्रदर्शन किया।
स्कूली बच्चों ने प्रस्तुत किए देशभक्ति से ओतप्रोत शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रम
फुल ड्रेस अंतिम रिहर्सल में विभिन्न स्कूली बच्चों ने देशभक्ति से ओतप्रोत शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। बच्चों ने अपनी प्रस्तुति से 13 से 15 अगस्त तक चलाए जा रहे हर घर तिरंगा अभियान के तहत हर अपने-अपने घरों पर तिरंगा फहराने का भी संदेश दिया।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों में हलवासिया विद्या विहार स्कूल ने देशभक्ति गीत, वैश्य मॉडल स्कूल ने देशभक्ति समूह, एसआरएस स्कूल ने संगीतमय योग, टीआईटी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ने देशभक्ति नृत्य, जीजीएसएसएस की छात्राओं ने हरियाणवी डांस की जोरदार प्रस्तुति दी। राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत किए गए राष्ट्रगान के साथ अंतिम रिहर्सल समापन हुआ। कार्यक्रम का संचालन डॉ. मनोज शर्मा ने किया।
धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा स्वतंत्रता दिवस समारोह: डीसी
फुल ड्रैस फाईनल रिहर्सल के दौरान अपना संदेश देते हुए डीसी साहिल गुप्ता ने कहा कि महान स्वतंत्रता सेनानियों के अमूल्य बलिदान और अमर शहीदों की कुर्बानी की बदौलत देश को आजादी मिली। हम अपने शहीदों को कभी नहीं भुला सकते। उन्होंने 15 अगस्त को स्थानीय भीम स्टेडियम में आयोजित होने वाले जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह पूरे जोश-उमंग के साथ धूमधाम और हर्षोल्लास से मनाया जाएगा।
समारोह में राज्यसभा सांसद किरण चौधरी मुख्य अतिथि होंगी।
इस मौके एडीसी डॉ. मुनीष नागपाल, सीईओ जिला परिषद अजय चोपड़ा, एसडीएम महेश कुमार, सीटीएम अनिल कुमार, डीईओ निर्मल दहिया, डीईईओ शिव कुमार तंवर, प्राचार्य डीपी कौशिक, ईओ राजाराम सहित विभिन्न प्रतिभागी स्कूलों के टीम इंचार्ज व बच्चे तथा अधिकारी मौजूद रहे।

