डिप्टी स्पीकर के बेटे की शादी भिवानी की प्रियंका से हुई, आशीर्वाद देने पहुंचे सीएम
पंचकूला में डिप्टी स्पीकर कृष्ण मिढ़ा के बेटे ऋषि का विवाह समारोह धूमधाम से मनाया गया। मुख्यमंत्री नायब सैनी सहित कई वीआईपी मेहमानों ने नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद दिया।
सकेतड़ी रोड स्थित शिवालिक कंट्री क्लब में आयोजित इस समारोह में प्रदेश भर से लोग शामिल हुए।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार रविवार शाम को 7:00 बजे घुड़चढ़ी निकाली गई। घुड़चढ़ी और अन्य रस्मों के पूरा होने के बाद रात 8:00 बजे से रात्रिभोज शुरू हुआ। इससे पहले 23 नवंबर को जींद के सफीदों रोड स्थित हुडा ग्राउंड में प्रतिभोज और रात्रिभोज का आयोजन किया गया था।
वहां पर शहर के हजारों लोगों ने समारोह में शिरकत की थी और कई वीआइपी भी कार्यक्रम में पहुंचे थे। डिप्टी स्पीकर कृष्ण मिढ़ा के बेटे ऋषि की शादी भिवानी निवासी प्रियंका तलवार के साथ हुई । वीआइपी मूवमेंट को देखते हुए क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था भी बढ़ाई गई है।

