डेरा मुखी राम रहीम 15वीं बार जेल से बाहर आया 

 
डेरा मुखी राम रहीम 15वीं बार जेल से बाहर आया 

रोहतक की सुनारिया जेल में साध्वियों के यौन उत्पीड़न और पत्रकार की हत्या के मामलों में आजीवन कारावास की सजा काट रहा डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को एक बार फिर जेल से बाहर आ गया। उसे 40 दिन की पैरोल मिली है।

सोमवार करीब साढ़े 11 बजे पैरोल मिलने के बाद वह सिरसा डेरे के लिए रवाना हुआ।

सुनारिया जेल से गुरमीत राम रहीम को लेने के लिए सिरसा डेरे से लग्जरी गाड़ियों का काफिला पहुंचा, जिसमें दो बुलेट प्रूफ लैंड क्रूजर, 2 फॉरच्यूनर व 2 अन्य गाड़ियां शामिल रही।

इस बार डेरा मुखी 15वीं बार पैरोल या फरलो लेकर जेल से बाहर आया है। इससे पहले डेरा मुखी राम रहीम 15 अगस्त को अपना जन्मदिन मनाने के लिए जेल से बाहर आया था।

बताया जा रहा है कि राम रहीम इस बार उत्तर प्रदेश में बागपत के बरनावा आश्रम में नहीं जाएगा, बल्कि सिरसा स्थित डेरे में ही रहेगा। रामरहीम की सुरक्षा के लिए डेरे के आसपास पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। 

25 अगस्त 2017 को 2 साध्वियों के यौन शोषण केस में राम रहीम को 20 साल कैद हुई। इसके बाद 17 जनवरी 2019 को पत्रकार रामचंद्र छत्रपति हत्याकांड में उम्र कैद हुई।

वहीं, डेरा मैनेजर रणजीत सिंह के हत्या मामले में अक्टूबर 2021 में CBI कोर्ट ने उसे उम्र कैद की सजा सुनाई।

सजा मिलने के 3 साल बाद राम रहीम को इस मामले में हाईकोर्ट ने बरी कर दिया। अभी राम रहीम रोहतक की सुनारिया जेल में बंद है। यहां से पैरोल और फरलो लेकर वह अब तक 14 बार बाहर आ चुका है।

यह 15वां मौका है, जब राम रहीम जेल से बाहर आएगा।