Masik Kirtan Kolkata 2026: देवसर मैया भक्त परिवार का दूसरा मासिक कीर्तन 22 नवंबर को कोलकाता में, तीन प्रसिद्ध गायक बांधेंगे समां
कोलकाता के परशुरामपुरिया भवन में 22 नवंबर को देवसर मैया भक्त परिवार का द्वितीय मासिक कीर्तन आयोजित होगा। प्रसिद्ध गायक भजनों से समां बांधेंगे। पूरी खबर पढ़ें।
Nov 18, 2026, 16:29 IST
देवसर मैया भक्त परिवार का द्वितीय मासिक कीर्तन 22 नवंबर को, तीन प्रसिद्ध गायक भजनों से बांधेंगे समा।
जय माता दी! देवसर मैया के भक्तों के लिए खुशखबरी है। पहले मासिक कीर्तन की शानदार सफलता के बाद अब देवसर मैया भक्त परिवार की ओर से द्वितीय मासिक कीर्तन का भव्य आयोजन किया जा रहा है।यह धार्मिक कार्यक्रम 22 नवंबर, रविवार को परशुरामपुरिया भवन, कागोवाची कोलकाता में आयोजित होगा। दोपहर 3 बजे से शुरू होने वाले इस कीर्तन में प्रसिद्ध गायक दीपक सहल, मुकेश गुप्ता और डिंपल अग्रवाल अपनी मधुर आवाज में मैया का गुणगान करेंगे।आयोजक देवसर मैया भक्त परिवार ने श्रद्धालुओं से परिवार सहित पहुंचकर मैया के चरणों में हाजिरी लगाने और भजन-कीर्तन का आनंद लेने की अपील की है।