Digital Media Journalists Association: डिजिटल मीडिया जर्नलिस्ट एसोसिएशन का विस्तार, पानीपत, करनाल और कैथल में नई नियुक्तियां

डिजिटल मीडिया जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने पानीपत, करनाल और कैथल में जिला अध्यक्ष और संरक्षकों की घोषणा की।
 
DMJA news

डिजिटल मीडिया जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने किया संगठन विस्तार

डिजिटल पत्रकारों को मजबूत मंच देने का उद्देश्य: राजकुमार डुड़ेजा

पानीपत, करनाल और कैथल में जिला अध्यक्ष एवं संरक्षकों की नियुक्ति

करनाल, हरियाणा। डिजिटल मीडिया जर्नलिस्ट एसोसिएशन (रजि.) ने प्रदेश में संगठनात्मक विस्तार को गति देते हुए पानीपत, करनाल और कैथल जिलों में जिला स्तर पर नई नियुक्तियां की हैं। संगठन की विस्तार एवं समन्वय समिति की बैठक में तीनों जिलों के जिला अध्यक्षों एवं संरक्षकों की नियुक्ति की घोषणा की गई।

करनाल जिले में रचना तलवार को जिला अध्यक्ष तथा बिशपाल राणा को जिला संरक्षक नियुक्त किया गया। पानीपत जिले में प्रवीण ठाकुर को जिला अध्यक्ष एवं आदेश त्यागी को जिला संरक्षक की जिम्मेदारी सौंपी गई। वहीं कैथल जिले में मोहन नायक को जिला अध्यक्ष तथा वीरेंद्र सिंह को जिला संरक्षक नियुक्त किया गया।

डिजिटल मीडिया

एकजुट होकर संगठन को मजबूत करने का आह्वान

कार्यक्रम के आयोजन की जिम्मेदारी संभाल रहे आकर्षण उप्पल ने बैठक में पहुंचे सभी पत्रकार साथियों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि डिजिटल मीडिया के पत्रकारों को एकजुट होकर संगठन के साथ आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने संगठन को मजबूत बनाने के लिए सभी साथियों से सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

डिजिटल मीडिया के विस्तार से नई संभावनाएं

संगठन के महासचिव मनु मेहता ने कहा कि संगठन का विस्तार डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में नई दिशा तय करेगा। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन डिजिटल मीडिया जगत के लिए महत्वपूर्ण हैं और आने वाले समय में नए पत्रकारों एवं इन्फ्लुएंसर्स के लिए नई संभावनाओं के द्वार खोलेंगे।

उन्होंने कहा कि डिजिटल प्लेटफॉर्म तेजी से पत्रकारिता और जनसंचार का महत्वपूर्ण माध्यम बन रहे हैं, इसलिए डिजिटल मीडिया से जुड़े पत्रकारों को संगठित मंच उपलब्ध कराना समय की आवश्यकता है।

डिजिटल पत्रकारों के अधिकारों को लेकर सरकार से संवाद जारी

संगठन के संरक्षक सत्यदेव शर्मा ने कहा कि समय के साथ बदल रहे मीडिया के स्वरूप को अपनाना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि डिजिटल मीडिया पत्रकारों के हितों को लेकर संगठन लगातार सक्रिय है और सरकार के साथ संवाद एवं समन्वय स्थापित किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि डिजिटल एवं सोशल मीडिया से जुड़े पत्रकारों को भी प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकारों के समान सुविधाएं एवं उचित मान्यता मिले, इसके लिए संगठन लगातार अपनी मांगों को संबंधित स्तर पर उठा रहा है।

डिजिटल मीडिया

AI के दौर में पत्रकारों को तकनीक के साथ आगे बढ़ने की जरूरत

बैठक में संगठन के वरिष्ठ पत्रकार कमल वधावन ने संगठन की आगामी कार्ययोजना एवं डिजिटल पत्रकारिता में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के बढ़ते महत्व पर अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि AI तकनीक पत्रकारिता के क्षेत्र में तेजी से बदलाव ला रही है। ऐसे में पत्रकारों को नई तकनीकों की जानकारी हासिल करते हुए उनका जिम्मेदारी और तथ्यपरक तरीके से उपयोग करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि तकनीक पत्रकारिता को अधिक प्रभावी और तेज बनाने में सहायक हो सकती है, लेकिन पत्रकारिता की विश्वसनीयता, तथ्य-जांच और मानवीय संपादकीय विवेक का महत्व हमेशा बना रहेगा।

डिजिटल पत्रकारों को मजबूत मंच देने का उद्देश्य

वरिष्ठ पत्रकार राजकुमार डुड़ेजा ने कहा कि, “डिजिटल मीडिया आज पत्रकारिता का एक मजबूत और प्रभावशाली माध्यम बन चुका है। ऐसे में DMJA का उद्देश्य प्रदेशभर के डिजिटल पत्रकारों को एकजुट कर उन्हें मजबूत मंच देना तथा पत्रकारिता की विश्वसनीयता और गरिमा को और मजबूत करना है।”

बैठक में वरिष्ठ पत्रकार कमल मिढ़ा, दीपक जांगड़ा सहित संगठन के अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।

बैठक के दौरान संगठन के आगामी विस्तार, जिला स्तर पर संगठन को मजबूत करने, नए सदस्यों को जोड़ने तथा डिजिटल मीडिया से जुड़े पत्रकारों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने सहित विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई।

संगठन के पदाधिकारियों ने नवनियुक्त जिला अध्यक्षों एवं संरक्षकों को शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई कि वे अपने-अपने जिलों में संगठन को मजबूत करने के साथ-साथ डिजिटल मीडिया से जुड़े पत्रकारों के हितों और अधिकारों के लिए.