Mahendergarh Rally News 2026: दिग्विजय चौटाला का बड़ा दावा: भिवानी में फिर लौटेगा अजय चौटाला के समय वाला नौकरियों का दौर, 6 दिसंबर को महेंद्रगढ़ रैली का न्योता

भिवानी/लोहारू दौरे में दिग्विजय सिंह चौटाला ने फिर से रिकॉर्ड नौकरियों का दौर लाने का किया वादा; 6 दिसंबर को महेंद्रगढ़ में होगी जन-जन अधिकार रैली।
 
jobs December 6 Mahendergarh rally news

भिवानी लोकसभा से डा. अजय सिंह चौटाला ने रिकार्ड नौकरियां दी थी फिर वही दौर लेकर आएंगे... दिग्विजय चौटाला

भिवानी लोकसभा की जनता अजय सिंह चौटाला के कार्यों का आज भी याद करती है... दिग्विजय सिंह चौटाला

6 दिसम्बर को महेन्द्रगढ़ में उमड़ेगा जनसैलाब, रिकार्ड भीड़ बनेगी रैली की गवाह.. दिग्विजय चौटाला 

अकेले लोहारू हल्के से 10-12 हजार लोग 6 दिसम्बर को महेन्द्रगढ़ शिरकत करेंगे

भिवानी/लोहारू 27 नवम्बर: अजय सिंह चौटाला भिवानी के और भिवानी अजय सिंह चौटाला की। डा.अजय सिंह चौटाला के विकास कार्यो को आज भी लोहारू सहित भिवानी लोकसभा की जनता याद करती है। जब वे यहां से सांसद थे तो युवाओं को रिकार्ड नौकरियां दी थी आप सबके आशीर्वाद से फिर वही दौर लेकर आएंगे। यह बात आज हल्का लोहारू के दौरै के दौरान जननायक जनता पार्टी के युवा प्रदेशाध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला ने कहे।

चौटाला 6 दिसम्बर जन जन अधिकार रैली का न्यौता देने लोहारू हल्के के गांव गुढा, बख्तावरपुरा,रूपाणा,ढाणी मीठी,ढाणी रामजस,किकराल,देवसर,सिंलावाली,लीलस,घंघाला,मतानी में पहुंचे थे। इस मौके पर दिग्विजय चौटाला का ग्रामीणों ने जोरदार स्वागत करके फूल मालाओं से लाद दिया।

 दिग्विजय सिंह चौटाला ने  कहा कि आज संघर्ष के साथी जजपा की रीढ़ की हड्डी है आपके सहयोग समर्थन का हमेशा आभारी रहूंगा। जहां समस्त हरियाणा से समस्त हरियाणा से हजारों गाड़ियों के पहुंचने की उम्मीद है। अकेले लोहारू से 7-8 हजार लोग रैली में पहुंचेंगे। 

 दिग्विजय सिंह चौटाला

इस मौके पर युवा प्रदेशाध्यक्ष ने बडा ऐलान करते हुए कहा की महेन्द्रगढ़ में किसी भी पार्टी की हरियाणा स्तर की यह पहली रैली होगी। महेंद्रगढ़ रैली इतिहास के पन्नों में अपना नाम दर्ज करवाऐगी।  चौटाला ने साथ ही भाजपा सरकार के किसान विरोधी होने आरोप लगाते हुए कहा की भाजपा के राज में आज खाद थानों में मिलती है। फसल बीमा योजना के नाम पर किसानों को ठगा जा रहा है। हरियाणा में अपराध में नं वन बन चुका है।देश में कहीं भी अपराध होता है जिसमें नाम हरियाणा के बदमाशो का आता है।नशा हरियाणा में अपना पैर पूरी तरह से फैला चुका है। मुख्यमंत्री हरियाणा के नाम होकर के पंजाब में ज्यादा रहते हैं। भाजपा आने वाली पीढ़ियों को ग़लत संदेश दे रही है। 

महेंद्रगढ़ में रैली आयोजित करने के सवाल पर दिग्विजय ने कहा की दक्षिण हरियाणा में पहली बार जजपा ने बड़ी रैली करने का फैसला लोगों के जनसमर्थन से किया है।

इस मौके पर दिग्विजय ने पार्टी के स्थापना दिवस को इतिहास दिवस के रूप में आयोजित करने का दावा किया है।

इस मौके पर उनके साथ राजेन्द्र लितानी,जिला प्रभारी कृष्ण बजीणा, राजबीर तालू, देवेन्द्र नकीपुर,जयवीर शेरपूरा, रमेश शर्मा, दिनेश सुरपूरा, राजपाल मेहला, धर्मबीर बूरा, कृष्ण गोदारा,मास्टर राजेन्द्र वर्मा, सुरेश शर्मा,सुनील गुरेरा, राजेश फौजी,रोहताश नेहरा सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे।।।।