भाजपा पर वोट चोरी के आरोप गम्भीर,यह लोकतंत्र की हत्या- दिग्विजय चौटाला 

 
भाजपा पर वोट चोरी के आरोप गम्भीर,यह लोकतंत्र की हत्या- दिग्विजय चौटाला 

भिवानी

जेजेपी के युवा प्रदेशाध्यक्ष दिग्विजय चौटाला ने आज भिवानी में महत्वपूर्ण प्रैस वार्ता को सम्बोधित करते हुए भाजपा पर बड़े आरोप लगाए।

उन्होंने कहा की वोट चोरी का मामला देश के लिए गम्भीर मुद्रा है। इस मामले की तह तक जांच होनी चाहिए ताकि लोगों का प्रजातंत्र पर विश्वास बना रहे। स्थानीय चौधरी देवीलाल सदन में दिग्विजय चौटाला ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा की
राहुल गांधी के वोट चोरी के आरोपों की जांच की उठाई मांग
कहा, वोट चोरी करना लोकतंत्र की हत्या है उन्होंने कहा की वोट चोरी कर भाजपा दिखावे के लिए प्रचार प्रसार करती है असल में इन लोगों ने बहुत बड़ा घोटाला कर रखा है। वहीं दिग्विजय ने इनेलो नेता अभय चौटाला को नसीहत देते हुए कहा की  सभ्य भाषा बोलनी चाहिए। तानाशाही प्रजातंत्र में ज्यादा दिन नहीं टिकती है।
 आज देवीलाल सदन में जेजेपी युवा इकाई की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक हुई  जिसमें युवा प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय चौटाला पहुँचे। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत में राहुल गांधी के वोट चोरी के आरोपों पर सहमती जताते हुए अपने चाचा को सभ्य भाषा बोलने की नसीहत दी। साथ ही सीएम को डमी बताते हुए वोट चोरी का हिसाब मांगा। 
दिग्विजय चौटाला ने रोहतक डीसी के साथ बर्ताव को लेकर अपने चाचा एवं इनेलो सुप्रीमो अभय चौटाला को नसीहत दी कि राजनीति में भाषा सभ्य होनी चाहिए और काम करवाने का तरीक़ा आना चाहिए। उन्होंने कहा कि फूहड़ भाषा किसी को खुश करके केवल दो मिनट ताली बजवा सकती है, पर ⁠ये लंबी राजनीतिक के लिए कारगर नहीं। 

राहुल गांधी के वोट चोरी के आरोपों पर दिग्विजय ने सहमती जताई। उन्होंने कहा कि वोट चोरी कर सरकार बनाना लोकतंत्र की हत्या है। उन्होंने कहा की सबसे पहले हमने ही बैलेट पेपर से चुनाव की मांग उठाई थी। दिग्विजय ने युवाओं से अपने गांव व वार्ड में अपने स्तर पर वोट चोरी की जांच करने की अपील की। इसके साथ ही दिग्विजय चौटाला ने कहा कि भाजपा वोट चोरी करती है और दिखावे के लिए हर चुनाव में प्रचार करती है। उन्होंने कहा कि ऐसा नहीं है तो हरियाणा CM व चुनाव आयोग जवाब दें कि एक व्यक्ति के 22 वोट कैसे बने।
 
हरियाणा में नायब सरकार के एक साल पूरा होने पर सवाल खड़ा करते हुए दिग्विजय ने कहा की हरियाणा में चुने हुए नुमाइंदों का नहीं, अधिकारियों का राज है। ⁠हरियाणा में ऐसा लगता है जैसे राष्ट्रपति शासन लगा हो। उन्होंने सीएम को डमी कहने पर कहा कि ये जन जन की आवाज़ है। लोगों की आवाज़ परमात्मा का डंका होता है और डंका बज रहा है और कह रहा है कि सीएम डमी है, डमी है। ऐसे में अब खुद सीएम को भी मान लेना चाहिए कि वो डमी हैं।