दिग्विजय का चाचा अभय चौटाला पर तंज
Jul 17, 2025, 14:31 IST
जींद पहुंचे जन नायक जनता पार्टी (JJP) के युवा प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला ने अपने चाचा अभय सिंह चौटाला पर तंज कसा है।
दिग्विजय ने कहा कि जो लोग कहते थे कि उन्हें एक दिन के लिए मुख्यमंत्री बना दें, बदमाश उनकी शक्ल देख कर भाग जाएंगे, उन्हें भी धमकियां मिल रही हैं। प्रदेश में बढ़ते अपराध के लिए केवल सीएम नायब सिंह सैनी और डीजीपी जिम्मेदार हैं।
जजपा नेता ने कहा कि मुख्यमंत्री हाथ पर हाथ धरे बैठे हैं।
सीएम ने चेतावनी दी थी कि या तो बदमाशी छोड़ा दो या फिर हरियाणा छोड़ा दो लेकिन बदमाशों ने कहा कि वह हरियाणा नहीं छोड़ेंगे और प्रतिदिन बढ़ता जा रहा अपराध इसका जवाब है।
दिग्विजय चौटाला बुधवार शाम को जींद जेजेपी कार्यालय पहुंचे थे।

