हरियाणा राजपूत प्रतिनिधि सभा की जिला स्तरीय बैठक आयोजित
भिवानी।
हरियाणा राजपूत प्रतिनिधि सभा की जिला कार्यकारिणी की बैठक प्रधान डा. बृजपाल सिंह पप्पू की अध्यक्षता में संपन्न हुई। यह जानकारी देते हुए सभा के प्रवक्ता वेदपाल सिंह परमार ने बताया कि बैठक में विभिन्न विषयों को लेकर प्रस्ताव पास किए गए। उन्होंने बताया कि बैठक में सदस्यता अभियान चलाने, खरीदारी करने व संदेश वाहिनी पत्रिका प्रकाशित करने बारे प्रस्ताव पास किए गए।
उन्होंने बताया कि एडवोकेट जयपाल सिंह को सदस्यता अभियान कमेटी, प्रेम सिंह को खरीदारी कमेटी तथा कर्नल जगदीश सिंह को संदेश वाहिनी पत्रिका कमेटी का अध्यक्ष बनाया गया। कंवर सिंह परमार को पारितोषिक वितरण व दस्तावेज एकत्रित करने की जिम्मेवारी सौंपी। प्रधान डा. बृजपाल सिंह पप्पू ने बताया कि 21 दिसंबर रविवार को हरियाणा राजपूत प्रतिनिधि सभा का वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह आयोजित किया जाएगा।
इस समारोह में कक्षा 10वीं व 12वीं में 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले तथा बीए में 65 प्रतिशत, एमबीबीएस, आईआईटी में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभावान, खेलों में राजपूत समाज का नाम रोशन करने वाले खिलाडिय़ों, उच्च पदों पर विराजमान अधिकारियों, 80 वर्ष से अधिक आयु वाले बुजुर्गों को सम्मानित किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि हरियाणा राजपूत प्रतिनिधि सभा के 25 वर्ष पूरे होने पर रंगारंग सिलवर जुबली मनाई जाएगी। इस अवसर पर सेवानिवृत आईएएस आरपी सिंह परमार, मामन सिंह परमार, सतीश चांगिया, ओमबीर सिंह तंवर, गजेन्द्र सिंह प्रधान दादरी, सरपंच मदन सिंह सांवड़, कंवरपाल सिंह ईटीओ, गोपाल सिंह चौहान, कमांडो बीर सिंह, कृष्ण नंबरदार, सतबीर सिंह एसआई, रविंद्र तंवर तिगड़ाना, नेपाल सिंह परमार खरक कलां, पहलवान रणधीर सिंह तंवर, जसवंत सिंह देवसर, दलीप सिंह राणा चांग, नवनिर्वाचित सदस्य वरिष्ठ उपप्रधान बृजपाल सिंह परमार, उपप्राधन रविंद्र तंवर लुहारी जाटु, महासचिव कंवर सिंह परमार खरक कलां, कोषाध्यक्ष प्रेम सिंह तंवर तिगड़ाना समेत अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

