भिवानी की बेटी से महेंद्रगढ़ में दहेज प्रताड़ना

भिवानी जिले की बेटी की शादी के करीब 11 माह बाद ही विवाहिता को ससुराल वालों द्वारा मारपीट कर घर से निकालने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने आरोप लगाया कि उसके पति के भाभी से अवैध संबंध है और वह नशे में उसके साथ मारपीट करता है। जिसके बाद पुलिस ने केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी।
शादी के बाद ही ताने देने शुरू
भिवानी के एक गांव की युवती ने महिला थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि कि उसकी शादी 17 अप्रैल 2024 को महेंद्रगढ़ के एक गांव व्यक्ति के साथ हुई थी। उसके माता-पिता ने अपनी हैसियत से ज्यादा दान-दहेज दिया था। शादी के कुछ दिनों तक ठीक रहा। कुछ दिन बाद ससुराल वाले ताने देने लगे कि दहेज में क्या सामान लेकर आई है, जो लेकर आई वह लोकल कंपनी का है।
उसका पति शराब का नशा करता है, जबकि शादी के समय कहा था कि कोई नशा नहीं करता। शादी के एक माह बाद आरोपी पति हर रोज शराब पीकर आने लगा और घर आते ही गंदी-गंदी गालियां देता। जब विरोध करती तो मारपीट करता।
पति के भाभी से अवैध संबंध उसके पति के परिवार में एक भाभी के साथ अवैध संबंध है, इसलिए वह ज्यादा समय अपनी भाभी के साथ ही रहता है। उसका पति घर का सामान व अन्य जरूरी सामान भी नहीं लाकर देता। जब परिवार वालों से उसके पति के अवैध संबंध की कहती तो उसके परिवार वाले भी उसका ही पक्ष लेते। वहीं उसका देवर भी उस पर गंदी नजर रखता है। ससुराल वाले उसे घर से भी नहीं निकलने देते और उस पर नजर रखते हैं। वहीं उस पर गलत शक भी करते हैं।
मारपीट कर ससुराल से निकाला
पीड़िता ने बताया कि 27 नवंबर को वह अपने मायके से अपने पति के साथ ससुराल गई थी। जाते ही घर का काम किया और उसका पति शराब पीकर घर आया, घर आते ही उसने मारपीट की। शोर सुनकर उसकी सास व देवर भी आ गए, जिन्होंने भी उसके साथ ही मारपीट की। इसके बाद अपने मायके फोन किया तो 28 नवंबर को माता-पिता उसे मायके ले आए।
गहने लेकर जाने का लगाया आरोप
वह ससुराल से पहने हुए कपड़ों में आई थी, जबकि ससुराल वाले गहने लेकर जाने का आरोप लगा रहे हैं। पीड़िता ने कहा कि उसके ससुराल वालों ने उसके पति की उम्र भी गलत बताई। अब उसके पति की उम्र 33 साल हो गई है और उसकी 21 साल। शादी के समय उसके पति की उम्र 26 साल बताई थी। इसके बाद मामले की शिकायत पुलिस को दे दी। पुलिस ने केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी।