Viksit Bharat 2047 News 2026: पानीपत संस्कारशाला में डॉ. अर्चना गुप्ता का युवाओं से संवाद: बोलीं- संस्कार, संकल्प और मेहनत से मिलेगी सफलता

पानीपत में संस्कारशाला कार्यक्रम के दौरान डॉ. अर्चना गुप्ता ने युवाओं से संवाद किया और विकसित भारत-2047 में उनकी भूमिका पर जोर दिया।
 
Haryana news today Hindi

संस्कार, संकल्प और मेहनत से सफलता हासिल करें युवा, विकसित भारत के निर्माण में निभाएं भूमिका : डॉ. अर्चना गुप्ता

पानीपत में संस्कारशाला कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने विद्यार्थियों से किया सीधा संवाद

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत-2047 के संकल्प को साकार करने में युवाओं की प्रतिभा, नवाचार और ऊर्जा की भूमिका महत्वपूर्ण

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा में युवाओं को योग्यता और कौशल के आधार पर अवसर देने पर विशेष जोर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने विद्यार्थियों से सीधा संवाद करते हुए कहा कि जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए स्पष्ट लक्ष्य, दृढ़ संकल्प, निरंतर परिश्रम, ईमानदारी, अनुशासन और आत्मविश्वास आवश्यक हैं। उन्होंने युवाओं से संस्कारों, सकारात्मक सोच और कर्तव्यनिष्ठा को जीवन का आधार बनाकर आगे बढ़ने तथा अपनी प्रतिभा और क्षमता से राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया।

शनिवार को वैदिक परिवार द्वारा डीएवी पब्लिक स्कूल, पुलिस लाइन, पानीपत में आयोजित संस्कारशाला कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचीं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने विद्यार्थियों को सफलता का मूल मंत्र देते हुए कहा कि केवल सपने देखने से सफलता नहीं मिलती, बल्कि उन सपनों को लक्ष्य में बदलकर निरंतर मेहनत करने से सफलता का मार्ग प्रशस्त होता है। जीवन में परिस्थितियां कैसी भी हों, व्यक्ति को अपने लक्ष्य के प्रति दृढ़ रहना चाहिए। ईमानदारी, अनुशासन, आत्मविश्वास और परिश्रम ऐसे गुण हैं, जो व्यक्ति को न केवल सफल बनाते हैं, बल्कि समाज के प्रति जिम्मेदार और उपयोगी नागरिक बनने की प्रेरणा भी देते हैं। उन्होंने कहा कि संस्कार व्यक्ति के व्यक्तित्व की नींव होते हैं और मजबूत नींव पर ही सफल जीवन तथा उज्ज्वल भविष्य का निर्माण होता है।

 डॉ. अर्चना गुप्ता

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के युवाओं को शिक्षा, कौशल विकास, नवाचार, रोजगार, उद्यमिता और आत्मनिर्भरता के नए अवसरों से जोड़ने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विजन युवाओं को केवल रोजगार प्राप्त करने वाला नहीं, बल्कि रोजगार के अवसर पैदा करने वाला, नवाचार को बढ़ावा देने वाला और देश की प्रगति में सक्रिय भागीदारी निभाने वाला बनाना है। आज भारत के युवाओं के लिए शिक्षा, तकनीक, स्टार्टअप, डिजिटल नवाचार और कौशल विकास के क्षेत्रों में नई संभावनाओं के द्वार खुल रहे हैं। युवाओं को इन अवसरों का लाभ उठाकर अपनी प्रतिभा और क्षमता को राष्ट्र निर्माण से जोड़ना चाहिए।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत-2047 के संकल्प को साकार करने में युवाओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। विकसित भारत का लक्ष्य केवल आर्थिक प्रगति तक सीमित नहीं है, बल्कि एक ऐसे सशक्त और आत्मनिर्भर राष्ट्र का निर्माण करना है, जहां शिक्षा, विज्ञान, तकनीक, सामाजिक जिम्मेदारी और नैतिक मूल्यों को समान महत्व मिले। भारत की युवा शक्ति अपनी ऊर्जा, नए विचारों, प्रतिभा और मेहनत के बल पर इस संकल्प को साकार करने की क्षमता रखती है। इसके लिए विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ जीवन मूल्यों, सामाजिक सरोकारों और राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों को भी समझना होगा।

उन्होंने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार की युवा हितैषी प्रतिबद्धता का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार युवाओं को योग्यता, मेहनत और प्रतिभा के आधार पर आगे बढ़ने के अवसर उपलब्ध कराने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। कौशल विकास, रोजगार और स्वरोजगार की संभावनाओं को बढ़ावा देने के साथ-साथ युवाओं के लिए अवसरों का विस्तार करना सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। सरकार का प्रयास है कि प्रदेश के युवाओं को ऐसा सकारात्मक वातावरण मिले, जिसमें वे आत्मविश्वास के साथ अपनी क्षमताओं का विकास कर सकें। उन्होंने युवाओं से अपनी मेहनत, योग्यता और प्रतिभा के बल पर हरियाणा तथा देश का नाम रोशन करने का आह्वान किया।