दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल भिवानी का कक्षा 12वीं का रहा उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम
दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, भिवानी का सीबीएसई 12वीं में दबदबा! छात्र अदम्य प्रताप सिंह ने 99.6% अंक पाकर लहराया परचम। 64 में से सभी 64 विद्यार्थी हुए सफल। जानें टॉपर्स की लिस्ट।
भिवानी।
दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कुल, भिवानी में केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) कक्षा 12वीं का परीक्षा परिणाम हर वर्ष की भांति उत्कृष्ट रहा। विद्यालय परिवार में परिणाम घोषित होते ही खुशी का माहौल बन गया। विद्यालय में विद्यार्थियों एवं अभिभावकों का तांता लगा रहा, जहां सभी ने एक-दूसरे को बधाई दी तथा विद्यालय प्रबंधन और शिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त किया।
विद्यालय की प्राचार्या डॉ. निर्मला नीतू ने सभी सफल विद्यार्थियों को तिलक लगा व मिठाई खिला कर और उनके अभिभावकों को मिठाई खिलाकर स्वागत किया। उन्होंने विद्यार्थियों की सफलता का श्रेय उनकी मेहनत, अभिभावकों के सहयोग तथा शिक्षकों के समर्पण को दिया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर उत्सव के माहौल में दिखाई दिया।
विद्यालय के कक्षा 12वीं के छात्र अदम्य प्रताप सिंह ने 99.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। इस वर्ष कुल 64 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी, जिनमें सभी विद्यार्थी सफल रहे। परिणाम के अनुसार 5 विद्यार्थियों ने 95 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए, जबकि 9 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक अर्जित किए। इसके अतिरिक्त 15 विद्यार्थियों ने 85 प्रतिशत से अधिक तथा 28 विद्यार्थियों ने 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। विद्यालय के 37 विद्यार्थियों ने मेरिट सूची में स्थान बनाया तथा 62 विद्यार्थी प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए।
अभिभावकों ने विद्यालय की अनुशासित शिक्षण व्यवस्था, नियमित मार्गदर्शन और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि विद्यालय केवल शैक्षणिक उत्कृष्टता ही नहीं बल्कि नैतिक मूल्यों और संस्कारों पर भी विशेष ध्यान देता है। विद्यालय प्रबंधन ने भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट परिणाम देने का विश्वास व्यक्त किया।

