भिवानी में चलती ट्रेन से गिरा बुजुर्ग, जवानों ने खींचकर निकाला

 
भिवानी में चलती ट्रेन से गिरा बुजुर्ग, जवानों ने खींचकर निकाला

भिवानी में एक व्यक्ति चलती ट्रेन से गिर गया। उसके दोनों पैर ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच फंस गए। व्यक्ति कई मीटर तक ट्रेन की साथ ही घसीटा चला गया। इसके बाद पास में खड़े आरपीएफ के जवानों ने उसे खींचकर बाहर निकाला।

अब इस घटना से जुड़ी एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। इसमें व्यक्ति में चढ़ने के दौरान एक बुजुर्ग का पैर फिसल गया। जिससे उसका आधा शरीर ट्रेन के नीचे आ गया।

आसपास हलचल देखकर कुछ दूर चलते ही लोको पायलट ने ट्रेन भी रोक दी।

इसके बाद ट्रैक को चेक कर ट्रेन को दोबारा रवाना किया गया। घटना में बुजुर्ग के दोनों पैरों में चोट लगी है।

ड्यूटी पर तैनात कॉन्स्टेबल सुरेंद्र ने बताया कि भिवानी के रेलवे स्टेशन पर गुरुवार को एक बुजुर्ग हिसार जाने के लिए ट्रेन में चढ़े थे। हम अपनी रूटीन ड्यूटी के तहत प्लेटफार्म नंबर 3 पर गश्त कर रहे थे।

उसी समय भिवानी से हिसार जाने वाली ट्रेन चलने लगी। तभी एक बुजुर्ग यात्री ने चलती ट्रेन पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन पायदान पर पैर रखते ही वे फिसल गए। उनके पैर ट्रेन और प्लेटफार्म के बीच फंस गए। इसके बाद तुरंत उन्हों दौड़कर बचाया।