निजीकरण के खिलाफ सड़कों पर उतरे कर्मचारी 

 
निजीकरण के खिलाफ सड़कों पर उतरे कर्मचारी 

भिवानी
भिवानी में आज स्वास्थ्य ठेका कर्मचारी यूनियन के बैनर तले अनुबंधित कर्मचारियों ने मांगो को लेकर शहर में प्रदर्शन किया तथा  सरकार के नाम ज्ञापन पत्र सौंपा।

बता दें कि स्वास्थ्य ठेका कर्मचारी आज मंगलवार को नागरिक अस्पताल में एकत्रित हुए और अपनी मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की ।इस दौरान विभिन्न कर्मचारी  संगठनों व यूनियन्स ने उनका सर्मथन किया।

इस मौके पर सभी प्रदर्शनकारियों ने एक सुर में कहा कि कच्चे कर्मचारियों को पक्का किया,ठेका प्रथा बंद हो । साथ ही 4  महीने से उनको सैलरी न मिलने के कारण उनमें रोष है।

स्वास्थ्य विभाग के अनुबंध कर्मचारियों ने कहा कि कोरोना काल मे जब सरकार उनको योद्धा का दर्जा दे रहे थे,लेकिन अब 4 माह  से सैलरी न मिलने के कारण भूखे मरने की कगार पर हैं यानी कहाँ से अपना गुजर बसर करें।

उन्होंने मांग की है कि उनकी सैलरी दी जाए तथा पक्का किया जाए।इसके साथ ही कहा यदि मांगे नहीं मानी तो पूरा प्रदेश का कर्मचारी सड़कों पर उतरकर सरकार के खिलाफ बिल्कुल बजा देगा वहीं 12 फरवरी को सर्व कर्मचारी संघ के साथ राष्ट्र व्यापी हड़ताल में शामिल होगा जिसके जिम्मेदारी सरकार की होगी।