भिवानी-पानीपत के 2 बदमाशों का एनकाउंटर
हरियाणा के रहने वाले 2 बदमाशों का दिल्ली पुलिस ने एनकाउंटर किया। पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में हरियाणा के रहने वाले 2 बदमाश घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
जिनकी पहचान भिवानी निवासी साहिल व पानीपत निवासी राहुल के रूप में हुए हैं। जिन पर कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी की हत्या की प्लानिंग का आरोप है।
हालांकि भिवानी पुलिस के अनुसार उनके पास इसकी कोई सूचना नहीं आई है। डीएसपी हेडक्वार्टर महेश कुमार ने कहा है कि इस एनकाउंटर के बार में हमारे पास इसकी कोई सूचना नहीं है।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली पुलिस को सूचना मिली थी कि हरियाणा में ट्रिपल मर्डर के आरोपी बदमाश दिल्ली के न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी इलाके के आसपास से गुजर सकते हैं।
सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने घेराबंदी की। दिल्ली पुलिस ने गैंगस्टर रोहित गोदारा और वीरेंद्र चरण गिरोह के 2 शूटरों का एनकाउंटर कर गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार बदमाश कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी की हत्या की तैयारी में थे और मुंबई-बेंगलुरु में रेकी कर चुके थे।

