15 अगस्त को प्रत्येक जन अपने घर में फहराए तिरंगा : विरेंद्र कौशिक

 
15 अगस्त को प्रत्येक जन अपने घर में फहराए तिरंगा : विरेंद्र कौशिक

भिवानी :

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज भारत विश्व भर में मजबूत अर्थव्यवस्था बनकर उभरा है। वैश्विक तौर पर भारत की स्थिति आज ऐसी है कि भारत को दुनिया की कोई ताकत झुका नहीं सकती। प्रधानमंत्री मोदी के सशक्त नेतृत्व में भारत अपने वीर सेनानियों और बलिदानियों के बताए संप्रभता के रास्ते पर स्वाभिमान के साथ आगे बढ़ रहा है। यह बात भाजपा जिला अध्यक्ष विरेंद्र कौशिक ने शहीदों के सम्मान में सोमवार को भिवानी में निकाली गई तिरंगा यात्रा में मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए कही।
     पूर्व मंत्री एवं भिवानी के विधायक घनश्याम सर्राफ के नेतृत्व में सोमवार को निकाली गई तिरंगा  यात्रा की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष विरेंद्र कौशिक ने की। यह तिरंगा यात्रा स्थानीय नेहरू पार्क स्थित शहीद स्मारक् से शहीदों को नमन करने से शुरू होकर देशभक्ति के गीतों से ओत-प्रोत गीत गाते हुए विभिन्न मुख्य चौराहों व बाजारों से होती हुई लोहड़ बाजार में संपन्न हुई। इसमें ना केवल भाजपा कार्यकर्ता, बल्कि जनप्रतिनिधियों, आम नागरिकों व विद्यार्थियों ने बढ़-चढक़र हिस्सा लिया तथा हाथों में तिरंगा लेकर राष्ट्रीय एकता व अखंड़ता का परिचय दिया।
      इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष विरेंद्र कौशिक ने कहा कि तिरंगा यात्रा का मुख्य उद्देश्य उद्देश्य 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस पर घर-घर तिरंगा फहराना सुनिश्चित करना है तथा यह तिरंगा यात्रा प्रत्येक जन को स्वतंत्रता दिवस पर अपने घरों पर तिरंगा फरहाने के लिए प्रेरित करेगी।

उन्होंने कहा कि तिरंगा यात्रा देश के शहीदों, स्वतंत्रता सेनानियों व महान विभूतियों की याद दिलाती है, जिन्होंने देश की एकता, अखंडता व अस्मिता के लिए कार्य किया।

उनके बलिदान गाथा इस तिरंगा यात्रा के माध्यम से सुनाई जा रही है। कौशिक ने कहा कि तिरंगा यात्रा केवल एक रैली या परेड नहीं होती, यह उन वीर जवानों के लिए चलती-फिरती श्रद्धांजलि है, जिन्होंने देश की रक्षा में अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया।
    इस मौके पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य संदीप श्योराण, ठाकुर विक्रम सिंह, शंकर धूपड़, मीना परमार, रविंद्र बापोड़ा, जिला महामंत्री रमेश पचेरवाल, जिला उपाध्यक्ष प्रदीप प्रजापति, राजेश जांगड़ा, लोकेश बंटी, डा. इतेंद्र अत्री, शालू अरोड़ा, चंदा गुप्ता, जिला मीडिया प्रभारी राकेश मिश्रा,  मंडल अध्यक्ष शिवराज बागड़ी, नविता तंवर, शकुंतला प्रधान, रामबिलास अत्री, सुनील तलेजा, मुकेश प्रजापति, मंजू कथूरिया, सुशीला देवी, विशाल जीत सिंह, राहुल नरेंद्र शर्मा, टोनी तंवर, अजय परमार, संदीप सरपंच फुलपुर, संजय दुआ, सुनील डावर, दिनेश जांगड़ा, धनराज यादव, बाबूलाल स्वामी, डा. महेंद्र चौहान, विनोद चावला, धीरज सैनी एडवोकेट, दिनेश वर्मा, धीरज बापोड़ा, अमित मेहता, सतपाल यादव सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।