पुलिस कर्मचारियों व परिजनों के लिए नेत्र जांच शिविर का आयोजन

 
पुलिस कर्मचारियों व परिजनों के लिए नेत्र जांच शिविर का आयोजन

पुलिस अधीक्षक भिवानी सुमित कुमार के निर्देशन में आज दिनांक 19 फरवरी 2026 को जिला पुलिस भिवानी द्वारा धीर आंखों का अस्पताल, महम गेट भिवानी के सहयोग से पुलिस लाईन भिवानी के कम्युनिटी सेंटर में एक नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर जिला भिवानी में कार्यरत पुलिस कर्मचारियों एवं उनके परिवारजनों के लिए विशेष रूप से आयोजित किया गया।

डीएसपी भिवानी ने किया शिविर का शुभारंभ

शिविर का शुभारंभ डीएसपी भिवानी अनूप कुमार द्वारा डॉक्टर आरुषि एवं डॉक्टर गरिमा की उपस्थिति में किया गया। इस अवसर पर डीएसपी अनूप कुमार ने स्वयं भी अपनी नेत्र जांच करवाई तथा उपस्थित पुलिस कर्मचारियों को नियमित स्वास्थ्य जांच के प्रति जागरूक किया।

व्यस्त कार्यशैली के बीच स्वास्थ्य पर ध्यान जरूरी

डीएसपी अनूप कुमार ने कहा कि पुलिस की कार्यशैली अत्यंत व्यस्त एवं चुनौतीपूर्ण होती है। ऐसे में शरीर के महत्वपूर्ण अंगों, विशेषकर आंखों की नियमित जांच करवाना अत्यंत आवश्यक है। कई बार ड्यूटी की अधिकता के कारण पुलिसकर्मी स्वयं या अपने परिवारजनों की समय पर जांच नहीं करवा पाते। इसी को ध्यान में रखते हुए यह शिविर आयोजित किया गया, ताकि पुलिस कर्मियों के साथ-साथ उनके बच्चों, बुजुर्ग माता-पिता एवं अन्य परिजन भी इसका लाभ उठा सकें।

कर्मचारियों व परिजनों ने लिया बढ़-चढ़कर भाग

शिविर में पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों एवं उनके परिवारजनों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी नेत्र जांच करवाई। विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा आंखों की जांच के साथ आवश्यक परामर्श भी दिया गया।

इस अवसर पर धीर आंखों का अस्पताल से डॉक्टर आरुषि, डॉक्टर गरिमा, पवन कुमार, हरपाल सिंह, विनय, सुखबीर, ममता एवं ज्योति उपस्थित रहे। पुलिस विभाग की ओर से जिला कल्याण निरीक्षक सुनील कुमार, फार्मासिस्ट प्रदीप कुमार, प्रबंधक पुलिस लाइन भिवानी निरीक्षक सत्यनारायण सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी भी शिविर में मौजूद रहे।

भविष्य में भी होंगे स्वास्थ्य शिविर

डीएसपी अनूप कुमार ने बताया कि पुलिस कर्मचारियों एवं उनके परिवारजनों के स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए भविष्य में भी इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन निरंतर किया जाता रहेगा, ताकि पुलिस बल स्वस्थ एवं सक्षम रहकर अपने कर्तव्यों का प्रभावी निर्वहन कर सके।