राव इंद्रजीत के खिलाफ झूठी खबर, यूटयूबर पर FIR
केंद्रीय राज्यमंत्री राव इंद्रजीत के खिलाफ गलत खबर चलाने वाले 3 यूटयूबर के खिलाफ उनके PA ने एफआईआर दर्ज करवाई है।
रेवाड़ी के रामपुरा थाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। एफआईआर में युट्यूब चैनल हिन्दुस्तान नाउ, हरियाणा रथ रेवाड़ी, खबरी जी के नाम दिए गए हैं।
केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत का पैतृक आवास रामपुरा हाऊस रामपुरा थाने के अंर्तगत आता है। रामपुरा हाऊस से उनके निजी सचिव नरेश शर्मा ने रामपुरा थाना में शिकायत देते हुए बताया कि 4-5 दिनो से युट्यूब चैनल हिन्दुस्तान नाउ, हरियाणा रथ रेवाडी, खबरी जी व कुछ अन्य युट्युब चैनल तथ्यहीन वा झूठे समाचार चलाकर केन्द्रीय मंत्री राव इन्द्रजीत सिंह के कांग्रेस में जाने वा उनके जाने की तारीख तय कर समाचार प्रसारित करने का काम कर रहे हैं।
कांग्रेस में जाने के मुद्दे पर डिबेट
निजी सचिव नरेश शर्मा ने बताया कि सभी युट्यूब चैनल अपने चैनल पर इसको लेकर बाकायदा डिबेट करवाई गई हैं। केंद्रीय मंत्री के कांग्रेस में शामिल होने की तथ्यहीन चर्चा लगातार कर मंत्री की छवि को साजिश के तहत धूमिल करने का प्रयास है। समाचार चलाने से पहले इन्होंने मंत्री के कार्यालय से भी संपर्क कर उनका पक्ष नहीं जाना। जो कि पत्रकारिता के नियमों का उल्लंघन है।

