Faridabad ATM Heist Mastermind: दिल्ली पुलिस का जवान ही निकला एटीएम लूट गैंग का मास्टरमाइंड, फरीदाबाद क्राइम ब्रांच ने 4 को दबोचा
फरीदाबाद में दो एटीएम से लाखों रुपये लूटने वाले गिरोह का पर्दाफाश। क्राइम ब्रांच सेक्टर-56 ने दिल्ली पुलिस के सिपाही और उसके भतीजे समेत 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया।
फरीदाबाद : दिल्ली-एनसीआर में खाकी को शर्मसार करने वाला सनसनीखेज मामला सामने आया है। दिल्ली पुलिस का एक जवान ही एटीएम (ATM) लूट गिरोह का मास्टरमाइंड निकला। फरीदाबाद क्राइम ब्रांच सेक्टर-56 की टीम ने कार्रवाई करते हुए दिल्ली पुलिस में तैनात सिपाही, उसके भतीजे और दो अन्य साथियों समेत कुल चार आरोपियों को गिरफ्तार कर इस गैंग का पर्दाफाश किया है।
अपने भतीजे के साथ मिलकर दिया वारदात को अंजाम
फरीदाबाद पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार मुख्य आरोपी दिल्ली पुलिस का कॉन्स्टेबल है, जो मूल रूप से फरीदाबाद के अटाली गांव का रहने वाला बताया जा रहा है। वह दिल्ली के बिजवासन इलाके में पीसीआर पर तैनात था। आरोप है कि उसने अपने भतीजे और अन्य साथियों के साथ मिलकर फरीदाबाद में वित्तीय कंपनी के दो एटीएम को निशाना बनाया और लाखों रुपये की नकदी लूटकर फरार हो गए। क्राइम ब्रांच सेक्टर-56 की टीम ने कार्रवाई करते हुए चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। शुरुआती जांच में सामने आया है कि गिरोह रात के समय सुनसान इलाकों में स्थित एटीएम को निशाना बनाता था ताकि वारदात के दौरान किसी की नजर न पड़े।
पुलिस कर रही पूरे नेटवर्क की जांच
फिलहाल पुलिस आरोपियों से गहन पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि इन लोगों ने फरीदाबाद या अन्य जिलों में भी इसी तरह की और वारदातों को अंजाम दिया है या नहीं। पुलिस आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड और पूरे नेटवर्क की भी जांच कर रही है। फरीदाबाद में दो एटीएम में की थी आरोपियों ने लूटपाट भूपानी में 653 000 वही सेक्टर 58 वाले में 5 लाख 71 हजार रुपए निकल गए थे।

