किसान वसंत महोत्सव में जुटेंगे हरियाणा के अलावा विभिन्न राज्यों के किसान : राकेश बेनिवाल 

 
किसान वसंत महोत्सव में जुटेंगे हरियाणा के अलावा विभिन्न राज्यों के किसान : राकेश बेनिवाल 

भिवानी:

आर्गेनिक खेती पर्यावरण, स्वास्थ्य और आर्थिक दृष्टि से लाभकारी है। यह खेती की पारंपरिक पद्धतियों को पुर्नजीवित करती है और किसानों को आत्मनिर्भर बनाने का काम करती है। ऐसे में आर्गेनिक उत्पादकों व आर्गेनिक खाद्य पदार्थो के बीच में कड़ी का काम करते हुए किसान युवा क्लब द्वारा आर्गेनिक खेती के उत्पादों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए युद्ध स्तर पर गंभीरता से कार्य किए जा रहे है, ताकि प्रदेश का प्रत्येक नागरिक स्वस्थ हो सकें। आर्गेनिक खेती को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किसान युवा क्लब द्वारा 23 मार्च को स्थानीय भगत सिंह चौक नजदीक स्थित मेला ग्राऊंड में किसान वसंत महोत्सव का आयोजन किया जाएगा, जिसमें ना केवल हरियाणा, बल्कि, पंजाब व राजस्थान सहित अन्य राज्यों के किसान भी जुटेंगे। यह बात किसान किसान युवा क्लब के संस्थापक राकेश बेनिवाल ने शुक्रवार को स्थानीय विद्या नगर स्थित केवाईसी मुख्यालय पर आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कही।
       पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए केवाईसी संस्थापक राकेश बेनिवाल व विनीत पिलानिया ने बताया कि प्रदूषण भरे माहौल में हमें अपने भोजन व पानी को शुद्ध करने की आवश्यकता है ताकि रासायनिक खेती से तैयार भोजन के दुष्प्रभावों से बचा जा सकें। इसके लिए किसान युवा क्लब ना केवल हरियाणा, बल्कि पंजाब, राजस्थान सहित अन्य राज्यों के आर्गेनिक खेती करने वाले किसानों को भी एक मंच पर लाकर आर्गेनिक खेती को बढ़ावा देने की मुहिम तेज करने की दिशा में कार्य कर रहा है तथा इसी उद्देश्य के साथ 23 मार्च को सांय 4 से 8 बजे तक मेला ग्राऊंड में किसान वसंत महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। जिसमें आर्गेनिक खेती को लेकर परिचर्चा की जाएगी।
      बेनिवाल व पिलानिया ने कहा कि आर्गेनिक खेती को बढ़ावा देने के लिए किसान युवा क्लब द्वारा एक ऐप भी लांच किया जाएगा, जिसके माध्यम से जिसके माध्यम से पता लगेगा कि उस व्यक्ति के नजदीक आर्गेनिक खेती करने वाले किसान कौन है, उस किसान की पूरी जानकारी केवाईसी ऐप पर मिलेगी तथा इसके माध्यम से नागरिकों को आसानी से रसायन मुक्त खाद्यान्न उत्पन्न हो सकेगा, जिससे नागरिकों के स्वास्थ्य में सुधार होगा। उन्होंने कहा कि केवाईसी के ऐप लांच का मुख्य उद्देश्य किसानों के साथ-साथ आमजन की समस्याओं का भी समाधान करना है।
     केवाईसी संस्थापक राकेश बेनिवाल व विनीत पिलानिया ने कहा कि आर्गेनिक खेती को बढ़ावा देने के लिए केवाईसी द्वारा एक और अहम कदम उठाया जा रहा है, जिसके तहक एक मशीन का इजात करवाया जा रहा है, जिससे कि फसलों में रासायन की मात्रा का पता चल सकें। इससे आर्गेनिक खेती के प्रति लोगों की जागरूकता बढ़ेगी तथा केवाईसी की यह मशीन किसान व देश की तरक्की में अहम योगदान देगी। बेनिवाल ने कहा कि उन्होंने कहा कि किसान युवा क्लब से 1700 के लगभग किसान जुड़े हुए है, जो अलग-अलग मंचों के माध्यम से अपने जैविक उत्पादों को बेचते है। ऐसे सभी किसानों को एक मंच पर लाकर प्राकृतिक व जैविक खेती को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उनका मंच कार्य कर रहा है।
    उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार द्वारा पेश किए गए बजट में जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए जो प्रावधान किए गए है, सरकार के वो कदम सराहनीय है। इससे प्रदेश में जैविक खेती को बढ़ावा मिलेगा तथा किसान भी समृद्ध होंगे। उन्होंने कहा कि जैविक खेती के प्रति सरकार की सकारात्मक सोच से किसान उन्नत होगा।
     इस अवसर पर केवाईसी संस्थापक सदस्य सुधीर तंवर, संस्थापक सदस्य बबीता यादव, संस्थापक सदस्य विनीत पिलानिया, संस्थापक सदस्य राकेश सांगवान, संस्थापक सदस्य विक्रम सांगवान (बुलबुल), संस्थापक सदस्य सोमदत्त शास्त्री, संस्थापक सदस्य सुरेंद्र वर्मा, संस्थापक सदस्य विनय सांगवान, संस्थापक सदस्य विक्की हुड्डा, संस्थापक सदस्य प्रद्युमन, संस्थापक सदस्य अमित, संस्थापक सदस्य विपिन, संस्थापक सदस्य विवेक कातयाल, संस्थापक सदस्य विक्रम शर्मा भी मौजूद रहे।