परम्परागत खेती छोड़ नई तकनीक अपनाएं किसान: रणबीर गंगवा 

 
परम्परागत खेती छोड़ नई तकनीक अपनाएं किसान: रणबीर गंगवा 

तोशाम।

 जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी एवं लोक निर्माण मंत्री रणबीर गंगवा ने कहा है कि घटती जोत एवं बदलते मौसम के अनुरूप किसानों को पारंपरिक खेती की जगह अधिक से अधिक नई तकनीकी व वैज्ञानिक पद्धति से खेती करने की जरूरत है। उन्होंने किसानों से आह्वान किया कि वे परंपरागत खेती को छोड़कर खेती की नवीनतम तकनीक को अपनाएं और अपनी आमदनी बढ़ाएं।

पौधों से सकारात्मक ऊर्जा मिलती है। पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधारोपण जरूरी है। 
       जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी एवं लोक निर्माण मंत्री रविवार को गांव मंढाण में ऑर्गेनिक हरियाली नर्सरी के उदघाटन कार्यक्रम के उपरांत उपस्थित लोगों को सम्बोधित कर रहे थे। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री ने विभिन्न प्रगतिशील किसानों को सम्मानित किया। कार्यक्रम के आयोजक डॉ अशोक बिरथल ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। धर्मबीर बिरथल ने पगड़ी पहनाकर कैबिनेट मंत्री को सम्मानित किया।
 जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी एवं लोक निर्माण मंत्री रणबीर गंगवा ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार किसानों के हितों के प्रति वचनबद्ध है। केंद्र सरकार ने किसानों की आय बढ़ाने के लिए अनेक कदम उठाए हैं, वहीं प्रदेश में अधिकतर फसलें एमएसपी के भाव पर खरीदी जा रही हैं।
         कैबिनेट मंत्री ने कहा कि खेती में नई तकनीकों को अपनाएं, ताकि प्रदेश के किसान भी उद्यमी बनने की ओर अग्रसर हों और उनकी आय में वृद्धि हो। इस प्रकार की नई- नई तकनीकों से न सिर्फ किसानों को लाभ होगा बल्कि प्रदेश में भी बागवानी के क्षेत्र में एक अलग पहचान बनेगी। उन्होंने किसानों से अपील कि वे परंपरागत खेती को छोड़कर बाजार की मांग के अनुसार खेती करें, इससे किसानों को बड़ा लाभ होगा तथा उनकी आय में वृद्धि होगी। इसके लिए राज्य सरकार न केवल नि:शुल्क ट्रेनिंग देती है, बल्कि किसानों को अत्याधुनिक खेती अपनाने के लिए सब्सिडी पर कृषि यंत्र, पोली हाऊस, नैट हाऊस व अन्य तकनीकों की सहायता भी दे रही है।

उन्होंने कहा कि जोतें घट रही हैं। ऐसे में कम भूमि पर अधिक मुनाफा कमाने के लिए तकनीकों का सहारा लेना होगा। कार्यक्रम आयोजक डॉ अशोक की प्रशंसा करते हुए उन्होंने कहा कि किसानों को इनसे प्रेरणा लेनी चाहिए।
           कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने कहा कि प्रदेश सरकार ने किसान, गरीब, मजदूर आदि प्रत्येक वर्ग के हित में अनेक योजनाएं बनाकर सीधा लाभ पहुंचाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने किसानों के हितों के लिए अनेक निर्णय लिए हैं। सरकार किसान हित के लिए दृढ़संकल्प है।
इससे पहले कार्यक्रम में पहुंचने पर फूलमालाओं के साथ कैबिनेट मंत्री का स्वागत किया गया। ऑर्गेनिक हरियाली नर्सरी का रिबन काटकर उदघाटन करने उपरांत उन्होंने नर्सरी का मुआयना किया और पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कैबिनेट मंत्री सहित सभी अतिथियों को पौधा एवं शॉल भेंटकर सम्मानित किया गया।
         इस मौके पर सीनियर डिप्टी अकाउंट जनरल शीशराम वर्मा, पूर्व आईएएस आरएस वर्मा, एसडीएम डॉ अशवीर नैन, बागवानी विभाग से उप-निदेशक डॉ आत्मप्रकाश, पशुपालन विभाग के पूर्व एमडी डॉ किशन बागोरिया,  समाजसेवी चन्द्राराम गुरी, समाजसेवी कृष्ण वर्मा ने भी अपने विचार रखे। आकाशवाणी केंद्र हिसार से आजाद दूहन ने हरियाणवी संस्कृति से जुड़े चुटकलों से लोगों का खूब मनोरंजन किया। 
       इस अवसर पर हिसार से डीएफओ डॉ रोहताश, अमित लोहिया, मास्टर रणबीर, महाबीर, सरपंच पवन छपारिया,  सहदेव वर्मा, रोहताश दहिया, विजेंद्र कस्वां, बलवंत सिंह, रामफल वर्मा, मुकेश डालमिया, मुरारीलाल वर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, गणमान्य नागरिक एवं प्रगतिशील किसान उपस्थित रहे।