भिवानी में गणतंत्र दिवस पर किसानों ने निकाली ट्रैक्टर परेड 

 
भिवानी में गणतंत्र दिवस पर किसानों ने निकाली ट्रैक्टर परेड 

भिवानी

सोमवार को गणतंत्र दिवस पर किसानों और विभिन्न संगठनों ने शहर में ट्रैक्टर परेड निकाली। जिसको लेकर सभी भिवानी के हुडा पार्क के पास एकत्रित हुए।

यहां से ट्रैक्टर परेड निकालते हुए शहर के विभिन्न हिस्सों से होते हुए किरोड़ीमल पार्क तक पहुंचे। इस दौरान किसानों की मांगों को लेकर सरकार को घेरा। साथ ही कहा कि सरकार किसानों की मांग जल्द से जल्द पूरी करे अन्यथा, विरोध तेज होगा।

इस दौरान अखिल भारतीय किसान सभा के उप प्रधान कामरेड ओमप्रकाश और युवा कल्याण संगठन के संरक्षक कमल प्रधान ने कहा कि सोमवार को संयुक्त किसान मोर्चा एवं केंद्रीय ट्रेड यूनियनों की तरफ से अपनी मांगों मुद्दों को लेकर ट्रैक्टर और बाइक परेड निकाली। भिवानी जिले में भिवानी शहर और लोहारू में कार्यक्रम हुआ। लोहारू, सिवानी, बहल और तोशाम तहसील के साथी लोहारू पहुंचे और बवानीखेड़ा एवं भिवानी तहसील के साथी हुडा पार्क के नजदीक इकट्ठा हुए। 

उन्होंने कहा कि यह ट्रैक्टर परेड शांतिपूर्ण तरीके से किया गया। भिवानी में हुडा पार्क से ट्रैक्टर परेड शुरू की। जो कोर्ट रोड, आजाद चौक से होती हुई बड़ चौक (चौधरी छोटूराम चौक) से महम गेट, रोहतक गेट महाराज अग्रसेन चौक से होती हुई नागरिक अस्पताल के साथ वैश्य कॉलेज के सामने किरोड़ी मल पार्क में खत्म हुई।