लव मैरिज के 5 साल बाद महिला क्लर्क की हत्या 

 
लव मैरिज के 5 साल बाद महिला क्लर्क की हत्या 

चरखी दादरी में लव मैरिज के 5 साल बाद ससुरालवालों ने महिला क्लर्क की हत्या कर दी। इतना ही नहीं उसका शव अस्पताल के बाहर गाड़ी में छोड़कर फरार हो गए। महिला के मायके वालों को जब घटना का पता चला तो वे मौके पर पहुंचे। गाड़ी का शीशा तोड़कर शव बाहर निकाला गया। इसके बाद पुलिस को घटना की सूचना दी गई।

परिवार ने आरोप लगाया कि करंट लगाकर बेटी को मारा गया है। उसकी पैर की उंगली और अंगूठा जला हुआ था। ससुरालवालों ने उन्हें बताया था कि बेटी ने फांसी लगाई है। पुलिस ने पिता की शिकायत पर पति समेत 4 लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

5 साल पहले लव मैरिज की दादरी शहर के घिकाड़ा रोड निवासी जगबीर ने बताया कि उसकी बेटी प्रीति (24) की साल 2020 में बस स्टैंड के सामने स्थित कॉलोनी में रहने वाले आशीष से लव मैरिज हुई थी। प्रीति 2020 में ही लोक निर्माण विभाग में बतौर क्लर्क नौकरी लगी थी। दादरी रेस्ट हाउस में उसकी ड्यूटी थी।

2 बच्चों की मां थी प्रीति शादी के बाद प्रीति के 2 बच्चे हैं। बड़ी लड़की करीब साढ़े 3 साल की है। छोटा बेटा डेढ़ साल का है। जगबीर ने बताया कि आशीष कुछ काम नहीं करता। वह अक्सर पैसों के लिए प्रीति से मारपीट करता था। गुरुवार शाम 5 बजे प्रीति ड्यूटी से लौटी थी। तब उससे फोन पर बात हुई थी, वह खाना बना रही थी। रात करीब पौने 11 बजे उसे उसकी मौत की सूचना मिली।

मायके वालों को सुसाइड के बारे में बताया उन्हें बताया गया कि प्रीति ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया है और नजदीकी प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया है। जब वे मौके पर पहुंचे तो अस्पताल के बाहर गाड़ी खड़ी हुई थी। उसमें प्रीति का शव था। उन्होंने गाड़ी का शीशा तोड़कर शव को बाहर निकाला। प्रीति की उंगली और अंगूठा जला हुआ था। उसे करंट लगाकर मारा गया था।