होटल में महिला पुलिस की रेड 

 
होटल में महिला पुलिस की रेड 

कैथल । 

कैथल जिले में महिला थाना प्रभारी सब-इंस्पेक्टर वीना के नेतृत्व में पुलिस टीम ने ढांड रोड स्थित होटल में छापेमारी की। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि होटल में संदिग्ध गतिविधियां हो रही हैं। जांच के दौरान होटल संचालक से ग्राहकों का रिकॉर्ड मांगा गया। संचालक उपयुक्त जानकारी उपलब्ध नहीं करा सका। 

वहीं होटल में मौजूद अन्य युवक-युवतियों के दस्तावेज जांच में सही पाए गए। पुलिस होटल संचालक और एक युवती को थाने ले गई। पूछताछ के बाद दोनों को चेतावनी देकर छोड़ दिया गया। महिला थाना प्रभारी वीना ने होटल संचालकों को कड़ी चेतावनी दी। 

उन्होंने कहा कि भविष्य में होटल में किसी भी तरह की अनैतिक गतिविधि पाई गई, तो सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस की यह जांच आगे भी जारी रहेगी। इस कार्रवाई के बाद होटल संचालकों में हड़कंप मच गया है। अब उन्हें नियमों का पालन करने के लिए सतर्क रहना होगा।