शहर में कहीं पर भी गंदगी नजर नहीं आनी चाहिए: साहिल गुप्ता
भिवानी।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के निर्देशानुसार शहरी क्षेत्र को गंदगी से मुक्त व स्वच्छ बनाने के लिए हरियाणा शहर स्वच्छता अभियान-2025 चलाया गया है, जो कि हरियाणा दिवस तक 11 सप्ताह चलेगा।
इस अभियान को जन जागरण और आमजन को इससे जोडऩे के लिए ’हर मौहल्ला, हर गली, हर मकान- स्वच्छ हरियाणा की पहचान’ का नारा दिया गया है।
इस अभियान को लेकर उपायुक्त साहिल गुप्ता ने सोमवार को जहां एक तरफ डीएमसी गुलजार मलिक को साथ लेकर सर्कुलर रोड़ व शहर के विभिन्न क्षेत्रों में सफाई व्यवस्था का जायजा लिया।
वहीं दूसरी ओर अधिकारियों को अलग-अलग वार्डों की जिम्मेदारी सौंपी। सफाई व्यवस्था का जायजा लेने के दौरान सब्जी मंडी क्षेत्र में अधिकारियों को निर्देश देते हुए उपायुक्त गुप्ता ने कहा कि उनको इस बात से कोई मतलब नहीं है कि गंदगी कौन और किस टाइम डालता है, लेकिन गंदगी नजर नहीं आनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि यह समझना अभियान केवल 11 सप्ताह का नहीं है बल्कि इसको नियमित रूप से जारी रखना है। उन्होंने शहरी शैतानी निकाय विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि कूड़े और कचरे का उठान साथ-साथ होना चाहिए ताकि आवारा पशु गंदगी मुंह ना मारे। उन्होंने अधिकारियों का निर्देश दिए की शहर साफ सुथरा और गांधी से मुक्त नजर आना चाहिए।
इस प्रकार सौंपी गई है अधिकारियों को वार्डों की जिम्मेवारी
हरियाणा शहर स्वच्छता अभियान के तहत डीसी ने अधिकारियों को अलग-अलग वार्डो का निरीक्षण करने और सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए जिम्मेवारी सौंपी है।
सीईओ जिला परिषद अजय चोपड़ा को वार्ड नंबर 1,2 व 3, तोशाम के एसडीएम रवि मीणा को वार्ड नंबर 4, 5 व 6, भिवानी के एसडीएम महेश कुमार को वार्ड नंबर 7, 8 व 9, सिवानी की एसडीएम विजया मलिक को वार्ड नंबर 10, 11 व 12, सीटीएम अनिल कुमार को वार्ड 13 14 व 15, सिविल सर्जन रघुवीर शांडिल्य को वार्ड नंबर 16, 17 व 18, हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के इंजीनियर को वार्ड 19, 20 व 21 तथा जेई पंकज को वार्ड 22 व 23, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधीक्षक अभियंता सुनील कुमार को वार्ड 24 व 25, डीएम हैफेड पुनीत पंघाल को वार्ड 26 व 27, मार्केट कमेटी सचिव देवेंद्र ढुल को वार्ड 28 व 29, मंडी सुपरवाइजर को वार्ड 30 और डीडीपीओ आशीष मान को वार्ड नंबर 31 की जिम्मेवारी सौंपी गई है।
विभिन्न प्रमुख विभागों की रहेगी मुख्य भागीदारी
शहरी स्थानीय निकाय विभाग के तत्वावधान में चलाए जाने वाले शहर स्वच्छ अभियान में विभिन्न प्रकार की गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। इनमें मुख्य रूप से स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग, पीडब्ल्यूडी विभाग, परिवहन विभाग, वन विभाग, पुलिस विभाग के अलावा रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन, गैर सरकारी संस्थाएं, मार्केट एसोसिएशन, सफाई मित्र, स्टेक होल्डर आदि शामिल हैं।
अनेक प्रकार की गतिविधियों से होगा शहर स्वच्छ
हरियाणा शहर स्वच्छता अभियान के तहत सरकारी/निजी कार्यालयों में सफाई अभियान चलाया जाएगा। सडक़ों व गलियों में साफ-सफाई के अलावा नालियों, बरमों, गड्ढों, स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत की जाएगी। उपयुक्त जगहों पर पौधारोपण किया जाएगा। जलसंरक्षण के लिए प्राकृतिक जल स्त्रोतों का रख-रखाव किया जाएगा। विद्यार्थियों में स्वच्छता को लेकर विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएगी। आवारा पशुओं को पकडऩे का अभियान चलाया जाएगा। लोगों को पॉलिथीन का प्रयोग नहीं करने के बारे में जागरूक किया जाएगा।