फाइनेंसर फूफा ने कर्ज चुकाने के लिए किडनैप किया बच्चा

 
फाइनेंसर फूफा ने कर्ज चुकाने के लिए किडनैप किया बच्चा

 करनाल।

जुंडला में घर से बाहर खेल रहे 9 साल के बच्चे का अपहरण कर लिया गया। इसके बाद आरोपी ने बच्चे के घरवालों से 50 लाख की फिरौती मांगी। जिससे परिजनों के पैरों तले से जमीन ही खिसक गई। मामला पुलिस तक पहुंचा और पुलिस ने लोकेशन ट्रेस कर अपहरणकर्ता को करनाल के सेक्टर-4 से गिरफ्तार कर लिया। अपहरण करवाने वाला कोई और नहीं बल्कि बच्चे का फूफा ही है। फिलहाल पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

इस मामले को सुलझाते हुए CIA 2 की टीम ने अपहरणकर्ता नवीन निवासी गली नंबर 7 विकास नगर करनाल को सेक्टर 4 से गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से 9 वर्षीय बच्चे प्रीत को सकुशल छुड़ाया गया। आरोपी से प्रारंभिक पूछताछ में खुलासा हुआ है कि उसने व उसके चचेरे भाई अनिल निवासी करनाल ने साथ मिलकर बच्चे को किडनैप करने का प्लान तैयार किया था।

आरोपी अनिल रिश्ते में बच्चे का फूफा लगता है। नवीन ने बताया कि अनिल फाइनेंस का काम करता है और वह कर्जे में डूबा हुआ है। बच्चे के पिता के पास जुंड़ला में काफी जमीन है। जिसने अपनी जमीन पर कॉलोनी काटी हुई है। इसलिए दोनों आरोपियों ने मिलकर बच्चे के पिता से 50 लाख रुपए की फिरौती लेने के लिए बच्चे को किडनैप किया था।  आरोपी अनिल बच्चे को उसके घर से बहाने से बहला फुसलाकर करनाल लाया था और करनाल में लाकर आरोपी नवीन के हवाले कर दिया था। आरोपी नवीन ई रिक्शा चलाता है। पहले तो काफी समय तक आरोपी ने बच्चे को अपने ई रिक्शा में घुमाया और बाद में बच्चे के पिता को फोन करके 50 लाख रुपए की फिरौती मांगी।

करनाल CIA-2 के इंचार्ज मोहन लाल ने बताया कि एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जबकि दूसरा मुख्य आरोपी लड़के का फूफा अभी गिरफ्त से बहार है। जल्द ही मुख्य आरोपी भी पुलिस की गिरफ्त में होगा। अपने आस-पास की खबरे देखने के लिए हमारा youtube चैनल Subscribe करेSubscribe करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करे https://www.youtube.com/bhiwanihulchal