भिवानी में किसान नेता पर पॉक्सो एक्ट में FIR

 
भिवानी में किसान नेता पर पॉक्सो एक्ट में FIR

भिवानी
किसान नेता रवि आजाद के खिलाफ भिवानी के बहल थाना में एससी-एसटी और पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

जबकि रवि आजाद ने इसे राजनीतिक षड्यंत्र बताया है।
किसान नेता रवि आजाद ने कहा कि 8 दिसंबर की रात को उसकी गाड़ी साथी लेकर गए थे, इस दौरान गांव हरियावास में उसकी का पिकअप के साथ एक्सीडेंट हो गया।

इसके बाद पिकअप ड्राइवर अनिल के घर जाकर पुलिस ने यह कहकर साइन करवाए कि रवि आजाद ने तुम्हारे खिलाफ शिकायत दी है। जिसके बाद उसके साइन करवा लिए और उस पर पुलिस ने लिखवाया कि रवि आजाद की गाड़ी में शराब और लड़की थी।
रवि आजाद ने कहा कि यह राजनीतिक षड्यंत्र है। साथ ही आरोप लगाया कि पूर्व मंत्री जेपी दलाल और उसके लोगों का इसमें हाथ है। वहीं उसके लोगों ने एक लड़की को तैयार किया। वह लड़की और उसके पिता को जानता तक नहीं। वह तो लॉ का एग्जाम देने गया हुआ था।

इसी दौरान उसे पता लगा कि उसके खिलाफ केस दर्ज किया है। जो पूरे तरीके से फर्जी और निराधार मामला है। यह राजनीतिक षड्यंत्र के तहत पूर्व मंत्री ने करवाया है।
रवि आजाद ने कहा कि वह कानून का सम्मान करता है। इसलिए वह पुलिस की कार्रवाई में सहयोग करेगा। यह केस उसे दबाने एवं कुचलने के लिए दर्ज करवाया था।

रवि आजाद ने कहा कि "मैं दोषी मिल जाऊं तो चौराहे पर फांसी लटकवा देना।"डीएसपी क्राइम अनूप कुमार ने बताया कि बहल थाना में एक नाबालिग लड़की के पिता ने शिकायत दी है। जिस शिकायत के तहत किसान नेता रवि आजाद के खिलाफ अभियोग दर्ज किया गया है।

वहीं पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो मामला स्पष्ट होगा, उसके तहत कार्रवाई की जाएगी।